जरूर पढ़ें

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने जापान को 3-2 से हराया, India vs Japan

Hockey Asia Cup 2025
Hockey Asia Cup 2025 | Image Credit: Times of India
Updated:

Hockey Asia Cup 2025: राजगीर में खेले गए एशिया कप हॉकी 2025 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को 3-2 से मात दी। टीम इंडिया की जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने दो गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया।

Hockey Asia Cup 2025: भारत की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही थी, लेकिन हरमनप्रीत के बेहतरीन गोल और मिडफील्ड में हार्दिक सिंह की धारदार खेल ने मैच का रुख पलट दिया। हालांकि गोलकीपिंग और डिफेंस में कुछ चूकें देखने को मिलीं, जिन पर कोच क्रेग फुल्टन ने सुधार की बात कही है।

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में वापसी की और अगले मुकाबले के लिए आत्मविश्वास मजबूत किया। गर्म मौसम और लगातार दबाव के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर एशिया की नंबर-1 टीम होने का परिचय दिया।

फाइनल स्कोर: भारत 3 – जापान 2

Aryan Ambastha

राष्ट्रभारत डॉट कॉम में लेखक एवं विचारक | वित्त और उभरती तकनीकों में गहरी रुचि | राजनीति एवं समसामयिक मुद्दों के विश्लेषक | कंटेंट क्रिएटर | नालंदा विश्वविद्यालय से स्नातक।

प्रौद्योगिकी, वित्त, राजनीति और समाज के आपसी संबंधों को समझने और व्याख्या करने का विशेष कौशल रखते हैं। जटिल विषयों को सरल, शोध-आधारित और संतुलित दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुँचाना इनकी पहचान है। संपर्क: aryan.ambastha@rashtrabharat.com