Rashtra Bharat Logo

Budget 2026: 7 हाई-स्पीड ट्रेन, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और भी बहुत कुछ, जानिए बजट की 10 प्रमुख बातें

Budget 2026: 7 हाई-स्पीड ट्रेन, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और भी बहुत कुछ, जानिए बजट की 10 प्रमुख बातें
Budget 2026: 7 हाई-स्पीड ट्रेन, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और 40 हजार करोड़ का निवेश (Pic: AIR)

बजट 2026 में सात हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, 40 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश और किसानों के लिए नई योजनाएं शामिल हैं। MSME, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ, यह बजट भारत को विकसित देश बनने की दिशा में मजबूत कदम देता है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश करते हुए कहा कि ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने ‘कोरी बयानबाजी’ के बजाय ‘सुधारों’ का रास्ता चुना है। इस बजट में 7 हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और MSME क्षेत्र के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। यहां एक नजर में जानिए बजट की 10 प्रमुख बातें.

बजट की 10 बड़ी बातें

1. सात हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर और फ्रेट कॉरिडोर

  • मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बेंगलुरु, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी में हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर।

  • पश्चिम बंगाल के डंकुनी से गुजरात के सूरत तक नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर।

2. हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल

  • देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण।

  • इससे छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान होगी।

3. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हजार करोड़ रुपये

  • स्मार्ट टीवी, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का उत्पादन बढ़ाने के लिए निवेश।

  • दो हाई-टेक टूल रूम स्थापित किए जाएंगे।

  • मोबाइल उत्पादन 6.76 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद।

4. यूनिवर्सिटी टाउनशिप और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान

  • पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप की स्थापना।

  • राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के जरिए छात्रों, रिसर्चर्स और स्टार्टअप्स को बेहतर माहौल।

5. किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजनाएं

  • मत्स्य पालन और पशुपालन में सुधार।

  • भारतीय काजू और कोको को 2030 तक प्रीमियम वैश्विक ब्रांड बनाने का प्रस्ताव।

  • 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के विकास से रोजगार सृजन।

  • चंदन उद्योग का विकास, 1 करोड़ किसानों और 3 करोड़ लोगों को लाभ।

6. डेटा सेंटर को बढ़ावा देने के लिए टैक्स हॉलिडे

  • विदेशी कंपनियों के लिए 2047 तक टैक्स हॉलिडे।

  • डेटा सेंटर में निवेश और क्लाउड सेवाओं के लिए प्रोत्साहन।

7. टैक्स सुधार और इनकम टैक्स नियम

  • संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 मार्च तक बढ़ी।

  • टीडीएस शिक्षा और चिकित्सा में 5% से घटाकर 2%।

  • आयकर अधिनियम 2025 लागू होगा।

  • विदेश में अघोषित संपत्ति पर आपराधिक मुकदमा नहीं।

8. MSME क्षेत्र के लिए ‘कॉरपोरेट मित्र’

  • छोटे और मझोले उद्यमों के लिए कॉरपोरेट मित्रों का गठन।

  • अनुपालन और प्रशिक्षण में सहायता।

9. राजकोषीय घाटा और कर हस्तांतरण

  • राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3% रखने का लक्ष्य।

  • राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये कर हस्तांतरण।

  • शुद्ध कर प्राप्ति अनुमान 28.7 लाख करोड़ रुपये।

10. बजट का कुल आकार

  • केंद्रीय बजट 2026-27 का अनुमानित आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये।

  • चालू वित्त वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटा 4.4% का अनुमान।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।