Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना! 5 दिन में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

पिछले पांच दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है, जिससे कुल ₹590 प्रति ग्राम तक की कमी आई है। आज 17 मार्च को भी दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इससे खरीदारों को राहत मिली है, जबकि निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
विषयसूची
Gold Price Today: सोने के भाव में आज एक बार फिर गिरावट आई है. बीते करीब पांच दिनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट दर्ज हो रही है. इस बीच रविवार को एक दिन की स्थिरता देखने को मिली, लेकिन सोमवार को वापस बाजार खुलते ही सोने के भाव गिर गए. ताजा आंकड़ों के बात करें तो आज 17 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,756 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,444 और 18 कैरेट का भाव ₹11,821 प्रति ग्राम है. कल के मुकाबले आज सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली है.
पांच दिनों में 590 रुपये सस्ता हुआ सोना
बीते दिनों सोने की कीमत में गिरावट की बात करें तो कल 16 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 224 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव में 205 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली थी. इससे पहले 12,13 और 14 मार्च यानी केवल तीन दिनों में 24 कैरेट 365 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. वहीं आज और कल केवल दो दिनों में ही 24 कैरेट सोना 225 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो गया है. अगर इन पांच दिनों की गिरावट देखें तो अब तक सोना 590 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो चुका है
.लगातार गिर रहे सोने के भाव से एक ओर जहां आम खरीददारों को थोड़ी राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों की सांसे अटकी हुई है.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 17 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,756 प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹15,741, पटना में ₹15,746, कोलकाता में ₹15,741 और लखनऊ में ₹15,756 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में अलग-अलग टैक्स और अन्य कारणों से सोने-चांदी के भाव में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

