‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: दो दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार, थिएटर्स में जबरदस्त भीड़

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है। पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया और हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा शुक्रवार दर्ज किया। दो दिनों में ही 200 करोड़ पार कर फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है, अब वीकेंड पर नजरें टिकी हैं।
विषयसूची
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जलवा दिखा रही है, जिसे देखकर लंबे समय बाद सिनेमाघरों में पुराना दौर लौटता नजर आ रहा है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ इतनी उमड़ रही है कि कई जगह 24 घंटे शो चलाने पड़ रहे हैं। ऐसा माहौल आखिरी बार Avengers: Endgame की रिलीज के दौरान देखने को मिला था।
शुक्रवार को 80.72 करोड़ का कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की धमाकेदार ओपनिंग लेकर इतिहास रच दिया था, लेकिन असली सरप्राइज दूसरे दिन देखने को मिला। आमतौर पर हफ्ते के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों का शुक्रवार थोड़ा धीमा होता है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह बदल दिया। शुक्रवार को फिल्म ने करीब 80.72 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।
इन बड़ी फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड
अगर हिंदी बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह अब तक का सबसे बड़ा शुक्रवार बन गया है। इससे पहले पुष्पा 2: द रूल के नाम 59 करोड़ का रिकॉर्ड था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इसे बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। वहीं जवान, केजीएफ 2 और बाहुबली 2: द कंक्लूजन जैसी बड़ी फिल्मों के शुक्रवार कलेक्शन भी अब पीछे छूट गए हैं।
दो दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने सिर्फ दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रीव्यू शोज से मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन की रिकॉर्ड ओपनिंग और दूसरे दिन के मजबूत कलेक्शन ने इसे 226 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। इससे पहले ‘पुष्पा 2’, ‘जवान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों को यह मुकाम हासिल करने में तीन दिन लगे थे।
वीकेंड पर मचेगी तबाही!
दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स ने साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बन चुकी है। अब सभी की नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, जहां शनिवार और रविवार को फिल्म के और बड़े रिकॉर्ड बनाने की पूरी संभावना है, खासकर त्योहार के माहौल में इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है।

