Dhurandhar Viral Song Fa9la: बहरीन के प्रसिद्ध रैपर फ्लिपराची ने संगीत की दुनिया में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना हर कलाकार देखता है। उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘फासला’ (Fa9la) ने आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बना ली है। यह उपलब्धि न केवल फ्लिपराची के लिए, बल्कि भारतीय संगीत प्रेमियों के लिए भी गर्व की बात है।
धुरंधर में ‘फासला’ का महत्व
फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘फासला’ गाना एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आता है। जब अक्षय खन्ना का किरदार हथियारों की डील के लिए बलूच पहुंचता है, उस समय गाने की जोरदार बीट और एनर्जी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, यह गाना थिएटर से बाहर निकलकर सीधे लोगों के फोन तक पहुँच गया। आज इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉट्स और मीम्स की दुनिया में यह गाना छाया हुआ है।
फ्लिपराची की प्रतिक्रिया
‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम आने के बाद अपनी खुशी का इज़हार करते हुए फ्लिपराची ने कहा, “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी! यह एहसास बहुत ही शानदार है।” उन्होंने बताया कि यह गाना उस भाषा में लोकप्रिय हुआ, जिसमें इसे गाया भी नहीं गया था। इस बात ने उन्हें हैरान कर दिया। फ्लिपराची ने साझा किया कि जब वे एक फोटोशूट में व्यस्त थे, तब उन्हें यह खबर मिली कि उनका गाना एक साथ चार अलग-अलग चार्ट्स में टॉप पर है।
चार्ट में धमाल
गाने ‘फासला’ ने चार बड़े चार्ट्स — टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, टॉप 50 खलीजी, और टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप — में टॉप स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि ने फ्लिपराची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और भारत में उनकी लोकप्रियता को रातोंरात बढ़ा दिया।
भारत से फैंस का प्यार
फ्लिपराची भारत के फैंस के प्यार से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि उनके सोशल मीडिया इनबॉक्स हर दिन हजारों संदेशों से भरे रहते हैं। लोग उन्हें गानों पर बने वीडियो में टैग कर रहे हैं और अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। यह प्रेम रैपर के लिए एक व्यक्तिगत और भावनात्मक अनुभव है।
जल्द भारत टूर पर फ्लिपराची
फ्लिपराची का इंडिया टूर 14 मार्च 2026 से शुरू होगा। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी। टूर की बाकी तारीखों और शहरों की घोषणा जल्द की जाएगी। इस दौरान फ्लिपराची भारतीय फैंस से सुझाव मांग रहे हैं कि वे किन शहरों में उनके संगीत कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं।