जरूर पढ़ें

“आत्महत्या कर लूंगा…” शादी के बाद मोनालिसा के पति फरमान ने क्यों कही इतनी बड़ी बात?

"आत्महत्या कर लूंगा..." शादी के बाद मोनालिसा के पति फरमान ने क्यों कही इतनी बड़ी बात?
"आत्महत्या कर लूंगा..." शादी के बाद मोनालिसा के पति फरमान ने क्यों कही इतनी बड़ी बात?

शादी के बाद बढ़ते विवाद और धमकियों के बीच मोनालिसा के पति फरमान खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है और काम नहीं करने दिया जा रहा। मानसिक दबाव और आर्थिक परेशानी के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की चेतावनी दी है।

Updated:

Monalisa Marriage: महाकुंभ से सुर्खियों में आईं मोनालिसा ने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचाई है. दोनों की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. मोनालिसा और और उनके पति फरमान खान इन दिनों गंभीर विवादों और दबाव के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। शादी के बाद से ही इस रिश्ते को लेकर उठे विवाद ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। दोनों का दावा है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इन सब से तंग आकर उन्होंने सुसाइड तक की बात कह दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान ने कही दिल की बात

कल मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपल ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। भावुक होते हुए फरमान खान ने कहा, “मुझे आतंकी कहा जा रहा है, जबकि मैं एक छोटा कलाकार हूं। मेरी सिर्फ इतनी गलती है कि मैं मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ हूं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मामले को राजनीतिक रंग न दिया जाए और नफरत फैलाने से बचा जाए।

सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं- फरमान

फरमान ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्हें काम करने से रोका गया और इस तरह का दबाव जारी रहा, तो उनके पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक स्थिति खराब है और काम न मिलने पर गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। “हम काम नहीं करेंगे तो खाएंगे क्या?”

 शादी को जबरन दिया जा रहा ‘लव जिहाद’ का नाम

मोनालिसा भी इस दौरान भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारों से मदद नहीं मिली, तो वे दोनों यह कठोर कदम उठा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शादी को जबरन ‘लव जिहाद’ का नाम दिया जा रहा है, जबकि उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है और दोनों सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

आपसी सहमति से हुई शादी

कपल का कहना है कि उनकी शादी आपसी सहमति से हुई है और इसमें किसी तरह का दबाव नहीं था। फरमान ने यह भी बताया कि शादी के बाद मोनालिसा के परिवार का कुछ हिस्सा उनके साथ था, लेकिन अब उन पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं मोनालिसा ने आरोप लगाया कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें उनकी मेहनताना राशि नहीं दी और अब परिवार पर भी दबाव डाला जा रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।