Siliguri Burdwan Road Flyover: सिलीगुड़ी को कल मिलेगा 1.124 किमी लंबा वर्दवान रोड फ्लाईओवर, जानें पूरी डिटेल

Siliguri Burdwan Road Flyover: सिलीगुड़ी का वर्षों का इंतजार खत्म। कल 1.124 किलोमीटर लंबे वर्दवान रोड फ्लाईओवर का शुभारंभ होगा। जानिए कैसे मिलेगी शहर को ट्रैफिक जाम से राहत।
विषयसूची
सिलीगुड़ी वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी
Siliguri Burdwan Road Flyover: उत्तर बंगाल के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सिलीगुड़ी शहर को जल्द ही ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने जा रही है। स्थानीय निवासियों का सालों पुराना इंतजार कल समाप्त हो जाएगा जब राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) 1.124 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित वर्दवान रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।
ट्रैफिक जाम की समस्या होगी दूर
वर्दवान रोड सिलीगुड़ी के सबसे व्यस्त व्यावसायिक और आवाजाही वाले इलाकों में से एक है। काफी लंबे समय से निर्माण कार्य और भारी वाहनों के दबाव के कारण यहां रोजाना भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस फ्लाईओवर के चालू होने से न केवल शहर के भीतर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी बल्कि दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और सिक्किम की ओर जाने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
-
कुल लंबाई: 1.124 किलोमीटर
-
स्थान: वर्दवान रोड
-
लाभ: शहर में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले वाहनों को सुचारू रास्ता मिलेगा और ट्रैफिक जाम में भारी कमी आएगी।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

