Home Remedies For Cockroaches: रसोई में रात भर पार्टी करते हैं तिलचट्टे, केमिकल नहीं काम आएंगे ये 4 अचूक देसी नुस्खे

Home Remedies For Cockroaches : हम आपको रसोई में मौजूद 4 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनसे आप बिना किसी केमिकल के कॉकरोच के पूरे खानदान का सफाया कर सकते हैं।
विषयसूची
ऐसे करें किचन से तिलचट्टों की हमेशा के लिए छुट्टी
Home Remedies For Cockroaches: क्या आपकी साफ-सुथरी रसोई पर भी कॉकरोच ने कब्जा कर लिया है। बर्तनों से लेकर खाने-पीने की अलमारियों तक इनका घूमना हर किसी का मूड खराब कर देता है। बार-बार स्प्रे छिड़कने के बाद भी अगर तिलचट्टे वापस लौट आते हैं तो अब आपको अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है। आपकी ही किचन में 4 ऐसे देसी नुस्खे मौजूद हैं जो तिलचट्टों के लिए काल साबित होते हैं। आइए जानते हैं इन 4 जादुई चीजों के बारे में।
बेकिंग सोडा और चीनी
तिलचट्टों (Cockroaches) को चीनी की मिठास बहुत पसंद होती है लेकिन बेकिंग सोडा उनका सबसे बड़ा दुश्मन है। बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसे उन कोनों में छिड़क दें जहाँ तिलचट्टे सबसे ज्यादा आते हैं । चीनी के लालच में तिलचट्टे इसे खाएंगे और बेकिंग सोडा उनके पेट में गैस बनाकर उन्हें हमेशा के लिए खत्म कर देगा।
बोरिक एसिड और आटे की गोलियां
अगर तिलचट्टों का प्रकोप बहुत ज्यादा है तो यह नुस्खा रामबाण है। 2 चम्मच बोरिक पाउडर थोड़ा सा आटा और थोड़ी सी चीनी मिलाकर गूंथ लें। अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर घर के अंधेरे कोनों अलमारी के पीछे और ड्रेन पाइप के पास रख दें। यह नुस्खा कॉकरोच के पूरे खानदान का सफाया कर देता है।
तेजपत्ता का ‘नेचुरल रिपेलेंट’
अगर आप तिलचट्टों को मारना नहीं चाहते सिर्फ घर से भगाना चाहते हैं तो तेजपत्ता (Bay Leaves) सबसे बेहतरीन जरिया है। तिलचट्टों को इसकी तीखी गंध से सख्त नफरत होती है। कुछ तेजपत्तों को हाथों से मसल लें या पीस लें और उन्हें मसालों की अलमारी सिंक के नीचे या दराजों में रख दें। इसकी खुशबू से तिलचट्टा उस जगह के आसपास भी नहीं भटकेगा।
सफेद सिरका और पानी का ‘सफाई स्प्रे’
रसोई के पोछे और नालियों की सफाई के लिए सिरका सबसे बेस्ट है। यह ना सिर्फ कीटाणुओं को मारता है, बल्कि तिलचट्टों के छिपने की जगह को भी खत्म करता है। एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं। रात में बर्तन धोने के बाद काउंटरटॉप सिंक और नालियों के आसपास इसका स्प्रे करें।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

