Simple Mehndi Design: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन

Simple Mehndi Design: हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद। देखिए सबसे लेटेस्ट, सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन। बिगिनर्स के लिए खास और झटपट बनने वाले स्पेशल मेहंदी पैटर्न्स यहाँ हैं।
विषयसूची
बिगिनर्स के लिए सबसे आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन्स
Simple Mehndi Design: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मेहंदी से बेहतर भला क्या हो सकता है। शादी-ब्याह का मौका हो या कोई भी खास अवसर रचती हुई मेहंदी हर महिला के लुक को पूरा करती है। हालांकि आजकल हर किसी के पास घंटों बैठकर भारी-भरकम डिजाइन बनवाने का वक्त नहीं होता।

अगर आप भी कुछ ऐसा तलाश रही हैं जो मिनटों में बन जाए और दिखने में बेहद खूबसूरत लगे तो आप बिल्कुल सही जगह आई हैं। यहाँ देखिए 5 सबसे लेटेस्ट, स्टाइलिश और बेहद आसान मेहंदी डिजाइन्स जो आपके हाथों की रौनक को पल भर में बढ़ा देंगे।
एवरग्रीन अरेबिक बेल (Arabic Bel Pattern)
अरेबिक मेहंदी कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती। यह उन महिलाओं के लिए है जो कम समय में हाथ को भरा-पूरा लुक देना चाहती हैं। यह डिजाइन हाथ को बेहद एस्थेटिक और स्लिम लुक देता है।

मॉडर्न फ्लोरल मंडाला (Floral Mandala Art)
पारंपरिक गोल मंडाला पैटर्न अब एक नए और फ्यूजन अवतार में ट्रेंड कर रहा है। हथेली के केंद्र में एक गोल चक्र बनाएं और उसके चारों तरफ बारीक पत्तियों या पंखुड़ियों की बॉर्डर दें। उंगलियों पर हल्के जालीदार पैच बनाएं। यह डिजाइन दिखने में बेहद सोबर और रॉयल लगता है। कॉलेज गर्ल्स और वर्किंग विमेन के बीच यह सबसे ज्यादा पॉपुलर है।

ज्वेलरी & ब्रेसलेट स्टाइल (Jewelry Pattern)
अगर आप हाथों में ज्यादा भारी गहने या कड़े नहीं पहनना चाहतीं, तो यह डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।यह डिजाइन खुद-ब-खुद एक ज्वेलरी का काम करता है और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर खूब जंचता है।
Jewelry Pattern
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

