Creamy Garlic Maggi Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं कैफे स्टाइल क्रीमी गार्लिक मैगी

Creamy Garlic Maggi Recipe: घर पर 5 मिनट में बनाएं कैफे जैसी क्रीमी गार्लिक मैगी। जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।
विषयसूची
टेस्टी क्रीमी गार्लिक मैगी बनाने का सबसे आसान तरीका
Creamy Garlic Maggi Recipe: अगर आप वही पुरानी मैगी खाकर ऊब गए हैं और कुछ नया खाने का मन कर रहा है तो यह क्रीमी गार्लिक मैगी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। बटर, लहसुन और चीज से बनी यह मैगी आजकल हर किसी को खूब पसंद आ रही है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। जब भी शाम को हल्की भूख लगे या देर रात कुछ चटपटा और क्रीमी खाने का दिल करे तो आप इसे मिनटों में बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर कैफे जैसी टेस्टी क्रीमी गार्लिक मैगी बनाने का सबसे आसान तरीका।
सामग्री
-
मैगी: 1 पैकेट (मसाले के साथ)
-
मक्खन या तेल: 1 चम्मच
-
लहसुन: 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
-
दूध: 1/2 कप
-
पानी: 1 कप
-
चिली फ्लेक्स या काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
-
चीज : 1 स्लाइस या कसा हुआ (अगर हो तो, वरना बिना चीज के भी बना सकते हैं)
बनाने की विधि
-
लहसुन भूनें: पैन में मक्खन या तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर 1 मिनट तक हल्का भून लें।
-
दूध और पानी मिलाएं: अब पैन में 1 कप पानी और 1/2 कप दूध डालें।
-
मसाला डालें: इसमें मैगी का टेस्टमेकर मसाला और चिली फ्लेक्स डालकर मिला लें और उबाल आने दें।
-
मैगी पकाएं: उबाल आते ही मैगी नूडल्स डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकने दें।
-
चीज मिलाएं: जब मैगी गाढ़ी होने लगे तो ऊपर से चीज (यदि इस्तेमाल कर रहे हैं) डाल दें और चीज पिघलने तक चलाएं।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकता

