Teej Chudi Design: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे चूड़ियों के ये लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स

हरियाली तीज पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए देखें लेटेस्ट तीज चूड़ी डिजाइन। लाख, सिल्क धागे और कुंदन के ट्रेंडी चूड़ी कंगन कॉम्बिनेशन की पूरी जानकारी।
विषयसूची
तीज पर हाथों के लिए ट्रेंडी चूड़ी और कंगन डिजाइन्स
Teej Chudi Design: सोलह शृंगार के बिना हरियाली तीज का त्योहार अधूरा सा लगता है और इसमें भी हाथों की खनकती चूड़ियों का क्रेज महिलाओं में हमेशा सबसे ज्यादा होता है। बदलते फैशन के साथ आजकल चूड़ियों के सिर्फ पारंपरिक सेट ही नहीं बल्कि कई नए और ट्रेंडी कॉम्बिनेशन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।

अगर आप भी इस पावन अवसर पर अपने ट्रेडिशनल और एथनिक लुक को एक परफेक्ट फिनिश देना चाहती हैं तो हाथों के इस शृंगार को खास बनाने के लिए यहां कुछ चुनिंदा और बेहद स्टाइलिश चूड़ी डिजाइंस दिए गए हैं जिन्हें आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

राजस्थानी लाख की चूड़ियां (Lac Bangles): लाल और हरे रंग की लाख की चूड़ियां तीज के ट्रेडिशनल लुक के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। इनके बीच में स्टोन वर्क वाले कंगन हाथों की शोभा बहुत बढ़ा देते हैं।

सिल्क धागे वाले कंगन (Silk Thread Bangles): कांच की हरी-लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन या सिल्क धागे से लिपटे हुए कंगन पहनें। यह एथनिक वियर के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं।

मेटल और कांच का मिक्स्ड सेट (Glass & Metal Mix): बीच में पतली कांच की हरी-लाल चूड़ियां और दोनों किनारों पर चौड़े मेटैलिक कंगन पहनकर आप एक भरा-भरा और रॉयल लुक पा सकती हैं।

कुंदन और पर्ल वर्क कंगन (Kundan & Pearl Bangles): रिच और हैवी लुक के लिए कांच की चूड़ियों के साथ एक जोड़ी कुंदन या मोतियों जड़े कंगन जरूर शामिल करें, जो हाथों को ग्रेसफुल लुक देते हैं।

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

