Rashtra Bharat Logo

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस ने दोबारा बनाया क्राइम सीन, सिया ने बताई पूरी घटना; हुए कई बड़े खुलासे

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस ने दोबारा बनाया क्राइम सीन, सिया ने बताई पूरी घटना; हुए कई बड़े खुलासे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस ने दोबारा बनाया क्राइम सीन, सिया ने बताई पूरी घटना; हुए कई बड़े खुलासे

पुणे के लोहागढ़ किला हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज करते हुए घटनास्थल पर दोबारा क्राइम सीन री-कंस्ट्रक्शन किया। इस दौरान मुख्य आरोपी सिया गोयल को भी किले पर ले जाया गया। केतन अग्रवाल के वजन की डमी से पूरी घटना को दोहराकर पुलिस ने आरोपियों के बयानों की जांच की।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस लगातार जांच को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में आज रविवार को पुणे ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का दोबारा क्राइम सीन री-कंस्ट्रक्शन किया। इस दौरान मुख्य आरोपी सिया गोयल को भी लोहागढ़ किले पर ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसके बताए अनुसार पूरी घटना को दोबारा समझने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि री-कंस्ट्रक्शन के दौरान सिया ने यह बताया कि वह किस रास्ते से किले तक पहुंची, घटना के समय वह कहां मौजूद थी और पूरी वारदात किस तरह हुई। पुलिस ने मौके पर आरोपियों की गतिविधियों, उनके आने-जाने के रास्ते और घटना के क्रम को दोबारा तैयार किया, ताकि उनके बयानों की सच्चाई की जांच की जा सके।

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि इस प्रक्रिया में घटना से जुड़े हर पहलू को दोबारा समझा गया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा अपनाए गए रास्ते, मौके पर उनकी स्थिति और घटना के दौरान हुई गतिविधियों का मिलान पहले से जुटाए गए सबूतों से किया।

केतन अग्रवाल के डमी से हुआ क्राइम सीन री-क्रिएट

जांच को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने केतन अग्रवाल के वजन के बराबर एक डमी तैयार करवाई। इस डमी की मदद से यह देखा गया कि आरोपी जिस तरह की घटना का दावा कर रहे हैं, वह वास्तव में संभव थी या नहीं। पुलिस ने डमी के जरिए यह भी समझने की कोशिश की कि केतन को किले से नीचे किस तरह धक्का दिया गया होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया आरोपियों के बयानों की पुष्टि और घटना की वास्तविक स्थिति समझने के लिए की गई।

गहराई से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब हत्या की वजह और दोनों आरोपियों की भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है। जांच टीम घटना से पहले और बाद की गतिविधियों, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड के साथ-साथ दोनों आरोपियों के बीच हुई बातचीत की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक जुटाए गए सभी सबूतों का मिलान किया जा रहा है।

नवंबर में होनी थी सिया-केतन की शादी

केतन अग्रवाल (25) अपने परिवार की कंपनी सक्सेस ग्रुप में निदेशक थे। उनकी इस साल फरवरी में सिया गोयल (20) से सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी तय थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सिया शादी नहीं करना चाहती थी और उसका चेतन चौधरी (22) के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस का आरोप है कि इसी वजह से सिया और चेतन ने मिलकर केतन की हत्या की योजना बनाई। केतन की 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अभी जारी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।