Rashtra Bharat Logo

Twisha Sharma Death Case: दूसरी बार हो रहा पोस्टमार्टम, अब AIIMS की टीम खोलेगी मौत का राज?

Twisha Sharma Death Case: दूसरी बार हो रहा पोस्टमार्टम, अब AIIMS की टीम खोलेगी मौत का राज?
Twisha Death Case: सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची CBI, खंगाला क्राइम सीन

त्विशा शर्मा डेथ केस में अब हर किसी की नजर दूसरे पोस्टमार्टम पर टिकी है। दिल्ली AIIMS की टीम भोपाल पहुंच चुकी है और परिवार को उम्मीद है कि अब मौत का असली राज सामने आएगा। सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान और पति की गिरफ्तारी के बाद मामला और भी ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Twisha Sharma: भोपाल की चर्चित त्विशा शर्मा डेथ केस में अब बड़ा मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश के बाद आज रविवार को त्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस बार पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली AIIMS से चार वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष मेडिकल टीम भोपाल पहुंची है। परिवार को उम्मीद है कि इस बार उनकी बेटी की मौत की असली वजह सामने आएगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

ट्विशा के पिता की जगी उम्मीद

रविवार सुबह त्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा भोपाल AIIMS पहुंचे। यहां उन्हें बॉडी रिकग्निशन प्रोटोकॉल के लिए बुलाया गया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अब दिल्ली AIIMS की टीम पर भरोसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और सीबीआई जांच की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरे समाज के लिए एक सबक बनेगा ताकि भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसा करने से पहले लोग कई बार सोचें।

पोस्टमार्टम के बाद हो सकता है अंतिम संस्कार

त्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने भी कहा कि पूरा परिवार इस दूसरे पोस्टमार्टम से बहुत उम्मीद लगाए बैठा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद ही अंतिम संस्कार का फैसला लिया जाएगा। अभी यह साफ नहीं है कि मेडिकल जांच में कितना समय लगेगा। उन्होंने कहा कि परिवार सिर्फ यही चाहता है कि सब कुछ पारदर्शिता के साथ हो और ट्विशा को इंसाफ मिले।

त्विशा शर्मा की भाभी हुई भावुक

त्विशा शर्मा की भाभी डॉ. राशि ओबेरॉय शर्मा ने कहा कि परिवार को हाई कोर्ट द्वारा बनाई गई AIIMS की टीम पर पूरा भरोसा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि त्विशा शर्मा बहुत हिम्मती लड़की थी और वह परिवार के लिए बेटी जैसी थी। उन्होंने कहा कि भले ही त्विशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन परिवार आखिरी दम तक उसके लिए न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद संज्ञान लिया है और सोमवार को इस पर सुनवाई होनी है। त्विशा शर्मा के चाचा लोकेश शर्मा ने कहा कि अब उन्हें देश की सर्वोच्च अदालत से उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एक आम इंसान सिर्फ न्याय व्यवस्था पर भरोसा कर सकता है और उनका परिवार भी वही कर रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

गौरतलब है कि 12 मई की रात त्विशा शर्मा की मौत भोपाल स्थित उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उसका शव फंदे से लटका मिला था। परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पति समर्थ सिंह करीब 10 दिनों तक फरार रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अदालत ने उसे 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।