Rashtra Bharat Logo

झारखंड-बिहार-बंगाल में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव; जानिए देशभर के मौसम का हाल

झारखंड-बिहार-बंगाल में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव; जानिए देशभर के मौसम का हाल
झारखंड-बिहार-बंगाल में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव; जानिए देशभर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा, जबकि कई राज्यों में तापमान में गिरावट और बारिश के आसार हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और आंधी राहत लेकर आ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। खासकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 8 मई को मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है। वहीं अगले तीन दिनों तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।

कल से पश्चिम बंगाल में होगी झमाझम बारिश

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 9 मई तक दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 8 और 10 मई को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया और मुर्शिदाबाद समेत गंगा क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बिहार में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका

बिहार और ओडिशा में 8 से 11 मई के बीच मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

झारखंड में गिरेगा तापमान

झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। रांची समेत राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

राजस्थान में भीषण गर्मी

वहीं दूसरी ओर राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है। 8 से 11 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले छह दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि 11 से 13 मई के बीच हल्के बादल छाने की संभावना जताई गई है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।