🔔 नोटिस : इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर. पत्रकार बनना चाहते हैं, तो राष्ट्रभारत से जुड़ें. — अपना रिज़्यूमे हमें digital@rashtrabharat.com पर भेजें।

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगा : भजनलाल शर्मा

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगा : भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल.
सितम्बर 29, 2024
  • जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी परिवारवाद और वंशवाद की पार्टी : भजनलाल शर्मा
  • जेएमएम का खेल : घुसपैठियों को लाओ, आदिवासियों को भगाओ
  • झारखंड का विकास रुका, परिवार का खजाना भरा
  • जेएमएम-कांग्रेस लूट और झूठ का गठबंधन

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को देवघर में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। वहां उन्होंने कहा कि झारखंड पवित्र धरती है। देवघर यानी देवता का गढ़। यहां का इतिहास बहुत रोचक है। यहां महात्मा गांधी आए थे, रविंद्र नाथ आए थे पंडित दिनदयाल उपाध्याय समते कई महापुरुष ने इस धरती पर अपना योगदान दिया है।परिवर्तन यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन का यात्रा है, क्योंकि झारखंड के लोगों को रोजगार मिले, किसानों और बहनों को सम्मान मिले। उनका जीवन यापन ठीक प्रकार से हो इसलिए परिवर्तन करनी है।

श्री शर्मा ने हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर कहा कि इस सरकार ने जो घोषणा पत्र में वादे किए उसको पूरा किया क्या? यहां कोई भी काम नहीं हुआ। हेमंत सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं, यह किसी से छूपा हुआ नहीं है। इस बात को जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के लोग भी जानते हैं। झामूमो परिवार की पार्टी है, ये वंशवाद की पार्टी है। परिवारवादी पार्टियां देश, समाज, मजदूर, किसान, युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ नहीं करने वाली है। ये वे लोग हैं जो अपने परिवार की सेवा करते हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस और जेएमएम ने यहां के लोगों के लिए क्या सोचा? मैं कहना चाहता हूं कि जेएमएम का पिछला घोषणा पत्र पढ़ लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि उन्होंने क्या वादा किया था और कितना पूरा किया। कांग्रेस ने भी कई घोषणाएं की थीं, लेकिन उन पर काम किया क्या? जब चुनाव आते हैं, तो ये लोग लूट और झूठ की कहानियां गढ़ते हैं। ये लूट और झूठ के अलावा कुछ नहीं करते, और जब चुनाव करीब आते हैं, तो हमारे मजदूर, किसान और आदिवासी भाइयों को बहकाने के लिए नई रणनीति बनाते हैं।

केंद्र की भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 2014 से पहले देश की स्थिति कैसी थी, याद कीजिए। आतंकवाद और नक्सलवाद से पूरा देश परेशान था, लेकिन आज नक्सलवाद कहीं नजर आता है क्या? इस देश और राज्य में अगर किसी ने गरीब कल्याण की योजना लागू की है, तो वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं।

गरीबों और किसानों के हित की बात अगर किसी ने की है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी जी ने की है। गांवों तक सड़क पहुंचाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा था। आज तक किसी ने किसान सम्मान निधि देने का काम किया था क्या? लेकिन इस काम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ही किया।

उन्होंने आगे कहा, जब चुनाव आते हैं, तो इंडी गठबंधन झूठे वादे और झूठी बातें करके जनता को बरगलाने का काम करती हैं। यहां के आदिवासी लोगों ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और संघर्ष किया था। हमारे पूर्वजों ने यह लड़ाई इसलिए लड़ी थी ताकि आज की सत्ता और आने वाली पीढ़ियाँ ठीक से काम कर सकें, और जनता को उनका हक मिल सके।

आदिवासियों ने अपने जीवन का त्याग करके, दूसरों के जीवन की भलाई के लिए संघर्ष किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने, जिस तरह पूरे देश में तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के आधार पर इस देश और झारखंड प्रदेश को चलाने का काम किया। कांग्रेस और जेएमएम एक दूसरे के प्यारे हो गए हैं क्योंकि दोनो भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने जनता के साथ धोखा किया। कांग्रेस- झामूमो सिर्फ जनता को बरगलाकर भ्रष्टाचार करना चाहते हैं।

भजनलाल शर्मा ने कहा, “भाजपा संगठन के साथ काम करती है, और भाजपा में हर समाज के लोगों को मौका मिलता है। भाजपा में न परिवारवाद है, न वंशवाद, और न जातिवाद। लेकिन झारखंड की इस सरकार में आप देखेंगे कि या तो आप खुद होंगे, या आपकी पत्नी होगी, पत्नी नहीं होगी तो बेटा होगा, बेटा नहीं होगा तो बहू होगी। यही झारखंड की स्थिति है। हमें ऐसे राजनीतिक दलों पर विचार करना होगा जो सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं, और इन्हें जनता को जवाब देना होगा।

उन्होंने आगे कहा, झामूमों, कांग्रेस और आरजेडी ने भ्रष्टाचार कर आम जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। इनके घोषणा पत्र को देख लेना और मिलान कर लेना कि इन्होंने कितने वादे किए और कितने पूरे किए। भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र नहीं होता, वह संकल्प पत्र होता है। जो 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था, वह 2019 तक पूरा किया। जो 2019 में कहा, उसे 2023 तक करके दिखाया। अब 2024 में जो वादा किया है, उसे भी आने वाले समय में पूरा करेंगे।

राजस्थान की भाजपा सरकार पर बोलते हुए उन्होंने कहा, कुछ महीने पहले राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी। उनका भी घोषणा पत्र आया था, लेकिन उन्होंने केवल लूट और झूठ की दुकान खोल रखी थी। हमारे किसान और मजदूर के बच्चे जब परीक्षा देते थे, तो पेपर लीक हो जाते थे। उन्होंने युवाओं को केवल आंसू दिए। लेकिन अब, हमारी भाजपा सरकार बने 9 महीने हो चुके हैं और हमने 50% संकल्प पत्र को पूरा कर दिया है। यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति है, क्योंकि हम जनता के बीच जाते हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का पालन करते हैं, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करते हैं।

आगामी चुनाव में सोच-समझकर वोट करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, जब हम बाजार जाते हैं, तो हर सामान को ध्यान से देखकर लाते हैं। अब, जब आप पांच साल के लिए सरकार चुनने जा रहे हैं, तो क्या आप बिना सोचे-समझे वोट करेंगे? क्या आप नहीं देखेंगे कि कौन तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है? आज राज्य में घुसपैठिए आकर चले जाते हैं।

उनसे पूछना चाहिए कि घुसपैठियों से उनका क्या रिश्ता है। ये घुसपैठिए उन्हें वोट दिलाने के लिए आते हैं। ऐसे दल, जो प्रदेश को खतरे में डालते हैं और युवाओं, किसानों, और आदिवासी भाइयों को धोखा देते हैं, उन्हें हटाना जरूरी है। आदिवासियों की संख्या घट रही है और तुष्टिकरण करने वालों की संख्या बढ़ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है, इस पर सोचना पड़ेगा कि इन्हें कौन ला रहा है और आदिवासियों की संख्या कौन कम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “जेएमएम ने जो वादे किए थे, क्या उन्हें पूरा किया? क्या झारखंड में पांच लाख युवाओं को नौकरी दी गई? क्या शिक्षकों को स्थायी किया गया? क्या सहायक पुलिस कर्मियों को स्थायी किया गया? इस सरकार ने एक भी काम नहीं किया। मजदूरों और उनके बच्चों की चिंता नहीं की। आप अपने भविष्य की चिंता नहीं करेंगे, तो कौन करेगा?

जब माताएं बाजार से मटका खरीदने जाती हैं, तो उसे ठोक-बजाकर देखती हैं कि कहीं वह चटकी तो नहीं है। इसी तरह, आपको सरकार चुनने से पहले ठोक-बजाकर देखना होगा कि कौन सी पार्टी आपका भला कर सकती है। सिर्फ एक ही पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है, और वह पार्टी भाजपा है। उसके नेता हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने देश का सम्मान और स्वाभिमान दुनिया में बढ़ाया है।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जहां कांग्रेस होती है, वहां घोटाले होते हैं। कांग्रेस, जेएमएम, और आरजेडी का गठजोड़ सिर्फ घोटालों के लिए जाना जाता है। इन घोटालेबाजों को आगामी चुनाव में करारा जवाब देना होगा और भारतीय जनता पार्टी को चुनना होगा, क्योंकि भाजपा जो कहती है, वह करती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पंजे ने देश को गंजा कर दिया है।

Rashtra Bharat Digital Team

Stay updated with the latest news and insights on business, politics, AI, startups, government, and more from the Rashtra Bharat Digital & Editorial Team.

Breaking

Don't Miss

हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

पितृ पक्ष अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महापर्व - डॉ. चरणदास महंत

पितृ पक्ष अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महापर्व – डॉ. चरणदास महंत

रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता.

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार करने के लिए स्कूली किताबों को रद्दी में बेचा गया, कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप

Rashtra Bharat

बिहार : सरकारी कार्यालय से शराब की 135 बोतलें बरामद, सात लोग गिरफ्तार

Rashtra Bharat

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी

PM Modi in Odisha

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में 2,871 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया

74 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के साथ विपक्षी नेता भी बोले- हैप्पी बर्थडे

74 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के साथ विपक्षी नेता भी बोले- हैप्पी बर्थडे

bangladesh rally for election

बांग्लादेश में चुनाव की मांग करते हुए विपक्षी दल ने रैली निकाली

Mann Ki Baat

बाबूलाल मरांडी सहित सभी भाजपा नेता-कार्यकर्ता ओरमांझी के आराकेरम गांव में सुनेंगे पीएम मोदी के ‘मन की बात’

जेएमएम-कांग्रेस की सरकार में झारखंड बना घोटाले और भ्रष्टाचार का अड्डा

जेएमएम-कांग्रेस की सरकार में झारखंड बना घोटाले और भ्रष्टाचार का अड्डा