Rashtra Bharat Logo

बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव

Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव (Photo: RB / Ekbal)

ममता बनर्जी की भतीजी की मौत रामपुरहाट बीरभूम: बीरभूम के रामपुरहाट के कुसुम्बा में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार के अनुसार, वह कई महीनों से मायके में रह रही थीं और पति के साथ तलाक का मामला चल रहा था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

रामपुरहाट के घर में मिला बृष्टि का शव

ममता बनर्जी की भतीजी की मौत रामपुरहाट बीरभूम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार में शोक की खबर है। बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित कुसुम्बा इलाके में उनकी भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय का शव उनके मायके के घर से बरामद हुआ। बृष्टि, ममता बनर्जी के मामा भाई नीहार मुखोपाध्याय की बेटी थीं।

परिवार के अनुसार, बृष्टि पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही थीं। पति के साथ उनका वैवाहिक विवाद चल रहा था और तलाक का मामला अदालत में लंबित था। परिवार के एक सदस्य ने बताया, “ओर बर अनेकदिन आगेई बेर करे दियेछे। डिभोर्स करेनि। मामला चलछे। आमरा मामला करेछि। १२ बछरेर एकटा बाच्चा आछे।”

Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव (Photo: RB / Ekbal)
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव (Photo: RB / Ekbal)
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव (Photo: RB / Ekbal)

निजी जीवन में चल रही थी परेशानी, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सुबह, परिवार के लोगों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां बृष्टि का शव मिला।

बृष्टि 2023 में भी सुर्खियों में आई थीं, जब बोलपुर के एक प्राथमिक स्कूल में ग्रुप-सी कर्मचारी के पद से जुड़ी नियुक्तियों को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर बड़े पैमाने पर नौकरियां रद्द हुई थीं। उस समय उनके पिता नीहार मुखोपाध्याय ने स्पष्ट किया था कि बृष्टि को नौकरी बिना किसी सिफारिश के, अपनी योग्यता के आधार पर मिली थी, और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने बाद में इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और तनाव का माहौल है। अब तक ममता बनर्जी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव (Photo: RB / Ekbal)
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव (Photo: RB / Ekbal)
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव
Mamata Banerjee niece death Rampurhat Birbhum: बीरभूम के रामपुरहाट में ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि घटक मुखोपाध्याय की रहस्यमय मौत, घर में मिला शव (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।