कोलकाता समाचार: कैमाक स्ट्रीट मामले में डेरेक ओ’ब्रायन के बाद थाने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के करीबी सहायक सुमित रॉय

कैमाक स्ट्रीट मामले में सुमित रॉय और डेरेक ओ'ब्रायन को पुलिस का समन: कैमाक स्ट्रीट मामले में तृणमूल सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और अभिषेक बनर्जी के करीबी सहायक सुमित रॉय शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे। डेरेक पहले नोटिस पर नहीं पहुंचे थे और उन्होंने समय मांगा था। पुलिस ने दूसरा नोटिस भेजा था। सुमित रॉय को पहली बार बुलाया गया। बैश्वानर चट्टोपाध्याय को 3 सितंबर को थाने बुलाया गया है।
विषयसूची
कैमाक स्ट्रीट मामले में पुलिस की जांच जारी
कैमाक स्ट्रीट मामले में सुमित रॉय और डेरेक ओ’ब्रायन को पुलिस का समन: कोलकाता के चर्चित कैमक स्ट्रीट मामले में डेरेक ओ’ब्रायन के बाद अब अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय भी थाने पहुंचे। आज शेक्सपियर सरणी थाने ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और सुमित रॉय, दोनों को तलब किया था।
इससे पहले पहले नोटिस पर डेरेक ओ’ब्रायन हाजिर नहीं हुए थे। उन्होंने ईमेल के जरिए पुलिस से समय मांगा था। इसके बाद पुलिस ने दूसरा नोटिस भेजकर उन्हें दोबारा बुलाया। आज उन्हें थाने आने को कहा गया था, और वे शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने पहली बार सुमित रॉय को तलब किया। उन्हें दोपहर 12 बजे शेक्सपियर सरणी थाने बुलाया गया था। पुलिस के बुलावे पर वे भी थाने पहुंचे।
पुलिस ने कल यानी 3 सितंबर को बैश्वानर चट्टोपाध्याय को तलब किया है। उन्हें दोपहर 2 बजे शेक्सपियर सरणी थाने हाजिर होने को कहा गया है।

डेरेक और सुमित की हाजिरी के बाद अब बैश्वानर को बुलाया
गौरतलब है कि 27 अगस्त, बृहस्पतिवार को अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में एक बिलबोर्ड हटाने को लेकर भारी तनाव पैदा हो गया था। आरोप है कि पुलिस और नगर निगम कर्मियों को पहले कार्यालय में घुसने से रोका गया। इसके बाद कार्यालय के भीतर पुलिस, निगमकर्मियों और अन्य लोगों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
इस घटना को लेकर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस व निगमकर्मियों के साथ मारपीट और एक महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कुल तीन एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं। इनमें से दो एफआईआर (FIR) में अभिषेक बनर्जी का नाम है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसके अलावा बैश्वानर चट्टोपाध्याय, पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारी हुमायूं कबीर और डेरेक ओ’ब्रायन का नाम भी एफआईआर एफआईआर (FIR) में शामिल है।
अब सबकी नजर 3 सितंबर को बैश्वानर चट्टोपाध्याय की थाने में होने वाली हाजिरी पर टिकी है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

