Rashtra Bharat Logo

लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा (Pic Credit- X @himantabiswa)

हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री ईट शाह समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। असम चुनाव 2026 में भाजपा ने 82 सीटें जीतकर एनडीए को बड़ी जीत दिलाई।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Himanta Biswa Sarma: असम में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की वापसी हो गई है। हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

समारोह में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का परिवार भी शामिल हुआ। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खास पल है। वहीं उनकी पत्नी रिनिकी भुयान ने भी इसे गर्व और खुशी का क्षण बताया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समर्थकों में भी भारी उत्साह देखने को मिला।

चार मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री के साथ चार मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें बीजेपी विधायक अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, असम गण परिषद यानी AGP के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी BPF के चरण बोरो शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नेताओं को बधाई दी और नई सरकार को शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी पहुंचे। इस मौके पर असम की राजनीति में भाजपा की मजबूत वापसी की चर्चा सबसे ज्यादा रही।

भाजपा को  82 सीटों पर मिली जीत

अगर असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की बात करें तो भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 82 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं उसकी सहयोगी पार्टी AGP को 10 और BPF को 10 सीटें मिलीं। इस तरह एनडीए गठबंधन ने कुल 102 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की। दूसरी ओर कांग्रेस को 19 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।