Rashtra Bharat Logo

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी
Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी (Photo: RB / Akash)

Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी ने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने थावे प्रखंड के चनावे में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए तय जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों से योजना और निर्माण की तैयारियों की जानकारी ली। दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का निरीक्षण

Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: गोपालगंज: बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार गुरुवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां जिले में उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

गोपालगंज पहुंचते ही मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर गए और मां थावे भवानी के दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बिहार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि वे मां थावे का आशीर्वाद लेने आए हैं और चाहते हैं कि बिहार विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ता रहे।

मंदिर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी
Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी (Photo: RB / Akash)
Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी
Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी (Photo: RB / Akash)

प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर अधिकारियों से ली जानकारी

इसके बाद मुख्यमंत्री थावे प्रखंड के चनावे पहुंचे, जहां जेल के समीप प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित जमीन का उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों से परियोजना की तैयारियों की जानकारी ली।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि “मां थावे भवानी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं” और मुख्यमंत्री की धार्मिक आस्था गहरी है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को गोपालगंज के लिए बड़ी सौगात बताया। वहीं पूर्व मंत्री जनक राम ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज की पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ रही है।

निरीक्षण के बाद अब मेडिकल कॉलेज परियोजना की आगे की प्रक्रिया पर सरकार जल्द निर्णय लेगी।

Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी
Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी (Photo: RB / Akash)
Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी
Samrat Choudhary Gopalganj Visit Thawe Temple Medical College: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन देखी (Photo: RB / Akash)

रिपोर्ट: आकाश, बिहार

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।