Rashtra Bharat Logo

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें! गैर-जमानती धाराओं में FIR; कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें! गैर-जमानती धाराओं में FIR; कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
खान सर की बढ़ी मुश्किलें! परिवार के सदस्यों ने लगाये कई गंभीर आरोप

पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फायरिंग मामले में उनके खिलाफ BNS की धारा 109 (हत्या के प्रयास) समेत कई गंभीर और गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और गिरफ्तारी की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Khan Sir: पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। कल शुक्रवार रात से ही खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जमा रही। पुलिस ने कई बार छात्रों से हटने की अपील की, लेकिन समर्थक पूरी रात और शनिवार सुबह तक कोचिंग परिसर के बाहर डटे रहे। इस दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस के अनुसार खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 समेत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 109 हत्या के प्रयास से जुड़ी है, जिसे गंभीर और गैर-जमानती अपराध माना जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस आरोपी को किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है। इसी सिलसिले में पुलिस टीम मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर भी पहुंची, लेकिन खान सर वहां नहीं मिले।

कोचिंग के बाहर फायरिंग और मारपीट की घटना

मामले की शुरुआत 2 जून की रात हुई, जब खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि इस दौरान खान ग्लोबल के सुरक्षा गार्ड चुनचुन पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में खान ग्लोबल के मैनेजर कन्हैया प्रसाद सिंह की शिकायत पर ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वायरल वीडियो ने घुमाया मामला

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्ड फायरिंग करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खान सर और दोनों सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की। पूछताछ में गार्डों ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले लोग वही हैं और घटना के दौरान उन्होंने गोली चलाई थी।

गार्डों के बयान के अनुसार, 2 जून की रात कुछ लोग कोचिंग संस्थान के बाहर पहुंचे और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि संस्थान के पोस्टर और बैनर भी फाड़े गए। गार्डों ने दावा किया कि स्थिति बिगड़ने पर वे हथियार लेकर बाहर आए। उनके अनुसार, इसी दौरान खान सर ने भीड़ पर फायरिंग करने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों गार्डों ने दो-दो राउंड गोली चलाई।

क्या गिरफ्तार होंगे खान सर?

अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। खान सर की गिरफ्तारी को लेकर अटकलें तेज हैं, जबकि उनके समर्थक लगातार उनके पक्ष में प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।