Rashtra Bharat Logo

CM सम्राट चौधरी ने किया मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन, अब ISBT से सिर्फ 15 मिनट में होगा सफर

CM सम्राट चौधरी ने किया मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन, अब ISBT से सिर्फ 15 मिनट में होगा सफर
CM सम्राट चौधरी ने किया मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन, अब ISBT से सिर्फ 15 मिनट में होगा सफर

पटना मेट्रो ने राजधानी के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से अब ISBT से मलाही पकड़ी तक का सफर महज 15 मिनट में पूरा होगा, जिससे हजारों यात्रियों को रोजाना बड़ी राहत मिलेगी।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Patna Metro: पटना मेट्रो का एक और हिस्सा आज गुरुवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने दोनों उपमुख्यमंत्रियों और नगर विकास मंत्री के साथ मेट्रो में सफर भी किया। इस नए सेक्शन के शुरू होने से पूर्वी पटना के लाखों लोगों को तेज, आसान और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

अब 15 मिनट में पहुंचे मलाही पकड़ी

नए सेक्शन के शुरू होने के बाद अब आईएसबीटी (ISBT) से मलाही पकड़ी तक का 6.2 किलोमीटर का सफर सिर्फ 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इस रूट पर यात्रा करने के लिए यात्रियों को 30 रुपये किराया देना होगा। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों का समय बचेगा और सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

चार स्टेशनों पर रुकेगी मेट्रो

अभी मेट्रो मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशन पर रुकेगी। खेमनीचक स्टेशन का निर्माण अभी जारी है। इसके पूरा होने के बाद वहां भी मेट्रो का ठहराव शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को और ज्यादा सुविधा मिलेगी।

रूट बढ़ा, लेकिन फेरे हुए कम

इससे पहले पटना मेट्रो सिर्फ भूतनाथ से आईएसबीटी के बीच 3.45 किलोमीटर तक चल रही थी। अब मलाही पकड़ी तक विस्तार होने के बाद इसकी दूरी बढ़कर 6.2 किलोमीटर हो गई है। रूट लंबा होने के कारण मेट्रो के रोजाना फेरे 24 से घटाकर 22 कर दिए गए हैं। अब एक पूरा चक्कर लगाने में करीब 35 मिनट का समय लगेगा और यात्रियों को हर 35 मिनट में मेट्रो मिलेगी।

इन इलाकों के लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

नई सेवा शुरू होने से कंकड़बाग, जीरो माइल, मलाही पकड़ी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर आईएसबीटी आने-जाने वाले यात्रियों का सफर अब पहले से तेज और आसान होगा।

13,365 करोड़ रुपये की है परियोजना

पटना में कुल 31.9 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट की लागत 13,365 करोड़ रुपये है। इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और जापान की एजेंसी JICA की ओर से वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है।

परियोजना पूरी होने के बाद दानापुर से पटना सिटी तक मेट्रो सेवा शुरू होगी। इससे राजधानी पटना में सार्वजनिक परिवहन और बेहतर होगा और लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।