सिवान में एनडीए का होली मिलन कार्यक्रम
सिवान में होली के रंगों के बीच एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए सदर विधायक एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के नेतृत्व में एनडीए द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन गांधी मैदान में किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लेकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की, अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगोत्सव का भरपूर आनंद उठाया। पूरे गांधी मैदान में उत्साह, उमंग और पारंपरिक गीत-संगीत का माहौल बना रहा। इस अवसर पर महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सिवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, विधायक कर्णजीत सिंह तथा देवेश कांत सिंह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मंगल पांडे का संदेश
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सिवान की धरती से होली मिलन की इस परंपरा की शुरुआत आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और सकारात्मक राजनीति के संदेश के साथ की जा रही है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम है और इसी भावना को मजबूत करने के लिए यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासन की भी सक्रिय भूमिका रही। बाइट स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बिहार सरकार


रिपोर्ट: अकाश श्रीवास्तव, बिहार