Rashtra Bharat Logo

Bihar: सिवान के औषधीय किसान ने CM को पहनाई टोपी तो वायरल हुआ मामला, किसान बोले: “सिर्फ सम्मान था, कोई राजनीति नहीं”

(Photo: RB / Aakash)
Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

सिवान: बिहार के सिवान जिले के लहेजी क्षेत्र से जुड़े एक औषधीय खेती करने वाले मुस्लिम किसान इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। जब उन्होंने वर्तमान बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें टोपी पहनाकर सम्मान देने की कोशिश की, तो यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

उल्लेखनीय है कि यही किसान वह शख्स हैं, जिन्हें कभी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औषधीय खेती के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया था।

इस पूरे विवाद पर हमने किसान से खास बातचीत की। उन्होंने साफ कहा, “मेरा उद्देश्य सिर्फ सम्मान देना था, इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं है।”

बावजूद इसके सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

किसान का पक्ष सामने आने के बाद सवाल यह उठ रहा है कि एक सामान्य सम्मान के भाव को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया गया?

सोशल मीडिया पर बहस जारी है — ग्राउंड रिपोर्ट में किसान का रुख स्पष्ट है, लेकिन राजनीतिक प्रतिक्रियाएं अभी भी थमी नहीं हैं।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।