Rashtra Bharat Logo

नई दिल्ली में अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष का 27 सितंबर से होगा शुभारंभ

नई दिल्ली में अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष का 27 सितंबर से होगा शुभारंभ
Ashok Singhal Birth Centenary VHP Programs: नई दिल्ली में अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष का 27 सितंबर से होगा शुभारंभ (Photo: RB / Jassi)

अशोक सिंहल जन्मशताब्दी विहिप कार्यक्रम: विश्व हिंदू परिषद अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 27 सितंबर से देश और विदेश में वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करेगा। नई दिल्ली के भारत मंडपम में मुख्य उद्घाटन समारोह होगा। अयोध्या में दिव्यांगजनों के लिए सेवा शिविर शुरू होगा। विहिप के अनुसार 47 प्रमुख स्थानों पर शुरुआती कार्यक्रम होंगे। इसके बाद सभाएं, प्रदर्शनियां, सेवा और जनजागरण कार्यक्रम चलते रहेंगे।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष में वर्षभर होंगे कार्यक्रम

अशोक सिंहल जन्मशताब्दी विहिप कार्यक्रम: नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) श्रद्धेय अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर वर्षभर चलने वाले देशव्यापी और विश्वव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह जानकारी विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

आलोक कुमार ने बताया कि 27 सितंबर से अशोक सिंहल के प्रेरणादायी जीवन, दूरदर्शी चिंतन और योगदान का स्मरण किया जाएगा। अयोध्या धाम की मुक्ति के बाद अब काशी और मथुरा की मुक्ति के उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास होगा। इसके अलावा अवैध धर्मांतरण पर प्रतिबंध, घर वापसी, वैदिक ज्ञान-विज्ञान के प्रचार, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने तथा सामाजिक समरसता व सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया है।

जन्मशताब्दी वर्ष का उद्घाटन समारोह 27 सितंबर शाम 4 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में होगा। इसमें अशोक सिंहल के जीवन, आध्यात्मिक संस्कार, संगठनात्मक कार्य और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में भूमिका पर विशेष प्रदर्शनी लगेगी। ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य पदचिह्न’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन और ‘श्रीराम स्तंभ’ के प्रतिरूप का अनावरण होगा, साथ ही डिजिटल लोकार्पण भी किया जाएगा।

27 सितंबर से नई दिल्ली में होगा मुख्य उद्घाटन समारोह

अयोध्या के कारसेवकपुरम में 27 सितंबर से दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर शुरू होगा, जो 1 अक्टूबर तक चलेगा। यह शिविर विहिप और अशोक सिंहल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

विहिप के अनुसार 27 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच देश के 47 प्रमुख स्थानों पर प्रांतीय उद्घाटन कार्यक्रम होंगे, इसके बाद वर्षभर दुनिया भर में हजारों स्थानों पर सेवा, समरसता और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भारत मंडपम के उद्घाटन समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज का सान्निध्य रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

विषय:

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।