Rashtra Bharat Logo

इस्तीफे के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री को लेकर तेज हुई हलचल

इस्तीफे के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री को लेकर तेज हुई हलचल
इस्तीफे के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया (Pic Credit- X @INCIndia)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया की राहुल गांधी से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। दोनों नेताओं की गर्मजोशी भरी मुलाकात के बीच अब सबकी नजर नए मुख्यमंत्री पर टिकी है। चर्चा है कि डीके शिवकुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया आज शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात की सबसे खास बात दोनों नेताओं की गर्मजोशी रही। राहुल गांधी और सिद्धारमैया ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुलाकात की और इसके बाद कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति पर लंबी चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा राज्यपाल द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया है। अब कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले सिद्धारमैया

राहुल गांधी और सिद्धारमैया की बैठक में कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे। इस दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कैबिनेट में बदलाव और राज्यसभा चुनाव जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की।

सतीश जारकीहोली को उपमुख्यमंत्री बनाने की चर्चा

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश जारकीहोली को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। खबर है कि नए मंत्रिमंडल में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

सतीश जारकीहोली के कार्यालय के बाहर लगी नेमप्लेट को कागज से ढंक दिए जाने और उनकी सरकारी गाड़ी से कर्नाटक सरकार का चिन्ह हटने के बाद राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। बेलगावी में उनके समर्थकों ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की कामना करते हुए विशेष पूजा-पाठ भी किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने बताई इस्तीफे की वजह

सिद्धारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और राज्य की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर इस्तीफा दे रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल इसे स्वीकार कर लेंगे।

सिद्धारमैया ने कहा कि वह संविधान को ही अपना धर्म मानते हैं। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति आभार जताया। उनका इस्तीफा एक हाई लेवल बैठक के बाद हुआ, जिसमें डीके शिवकुमार भी मौजूद थे और उन्होंने सिद्धारमैया के प्रति सम्मान जताया था।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।