Rashtra Bharat Logo

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड, सुरंग निर्माण स्थल पर मलबा गिरने से 6 मजदूर घायल, देखिए VIDEO

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड, सुरंग निर्माण स्थल पर मलबा गिरने से 6 मजदूर घायल, देखिए VIDEO
केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड, सुरंग निर्माण स्थल पर मलबा गिरने से 6 मजदूर घायल, देखिए VIDEO

केरल के वायनाड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सुरंग निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर भारी मलबा गिरने से 6 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान तेज कर दिया गया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Wayanad Tunnel Accident: देशभर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केरल के वायनाड जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बन रही वायनाड-कल्लाडी सुरंग (टनल) के निर्माण स्थल पर अचानक भारी मलबा गिर गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण हुआ हादसा

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने बताया कि लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से निर्माण स्थल पर मिट्टी और चट्टानें खिसक गईं, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। बचाव कार्य के लिए मीनांगाडी और कोझिकोड से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की दो टीमें, जिनमें करीब 60 जवान शामिल हैं, तुरंत मौके पर भेजी गईं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे में कोई और व्यक्ति फंसा न हो।

एक्शन में मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन

हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने भी तुरंत स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वायनाड के जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही वायनाड के प्रभारी मंत्री टी. सिद्दीकी के साथ आपात बैठक की और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एपी अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी को भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया। जिला कलेक्टर खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

 कंपनी कोंकण रेलवे पर गंभीर आरोप

इस घटना के बाद राज्य के मंत्री टी. सिद्दीकी ने निर्माण कार्य कर रही कंपनी कोंकण रेलवे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि बड़ी लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पहले ही कंपनी को लिखित रूप से चेतावनी दी थी कि इस इलाके में भूस्खलन का खतरा है और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएं। इसके बावजूद कंपनी ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।