Rashtra Bharat Logo

Kerala ED Raid: पूर्व CM पिनराई विजयन के घर ईडी की रेड, करीब 12 ठिकानों पर चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी, जानिए वजह

Kerala ED Raid: पूर्व CM पिनराई विजयन के घर ईडी की रेड, करीब 12 ठिकानों पर चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी, जानिए वजह
Kerala ED Raid: पूर्व CM पिनराई विजयन के घर ईडी की रेड (Pic Credit- X @KamalSankar)

सुबह 6 बजे जैसे ही ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर पहुंची, केरल की राजनीति में हड़कंप मच गया। बेटी वीणा की कंपनी से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। सवाल यही है कि आखिर इस मामले में आगे क्या बड़ा खुलासा होने वाला है?

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Kerala ED Raid: केरल की राजनीति में आज बुधवार सुबह उस समय बड़ा भूचाल आ गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर समेत राज्यभर के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस और निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) के बीच हुए कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी की टीम ने कन्नूर और तिरुवनंतपुरम स्थित पिनराई विजयन के आवासों पर छापा मारा। तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित किराए के घर में भी तलाशी ली गई, जहां विजयन फिलहाल अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान विजयन और उनका परिवार घर पर ही मौजूद था।

पूरे केरल मेंमित नहीं रही। एजेंसी ने पूरे केरल में करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें पूर्व पर्यटन मंत्री और वीणा विजयन के पति पीए मोहम्मद रियास का घर, CMRL कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकाने और अन्य संबंधित परिसरों को भी शामिल किया गया। जांच एजेंसी डिजिटल डिवाइस, बैंक रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पूरे केरल में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़  छापेमारी

ईडी की कार्रवाई सिर्फ विजयन परिवार तक सीमित नहीं रही। एजेंसी ने पूरे केरल में करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें पूर्व पर्यटन मंत्री और वीणा विजयन के पति पीए मोहम्मद रियास का घर, CMRL कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकाने और अन्य संबंधित परिसरों को भी शामिल किया गया। जांच एजेंसी डिजिटल डिवाइस, बैंक रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला ?

असल में यह मामला एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस और CMRL के बीच हुए पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। आरोप है कि 2017 से 2021 के बीच CMRL ने वीणा विजयन की कंपनी को हर महीने बड़ी रकम “रिटेनर फीस” के रूप में दी, जबकि बदले में कोई वास्तविक सेवा नहीं दी गई। जांच एजेंसियों को शक है कि यह भुगतान सिर्फ कागजों पर दिखाया गया था।

इस विवाद की शुरुआत 2023 में हुई थी, जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्सालॉजिक को करीब 1.72 करोड़ रुपये मिले थे। बाद में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) ने मामले की जांच शुरू की और अपनी रिपोर्ट में टी. वीणा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया। एजेंसी के मुताबिक कंपनी को कुल 2.70 करोड़ रुपये तक का भुगतान हुआ था।

केरल हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

2025 में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने वीणा विजयन के खिलाफ कंपनी अधिनियम की धारा 447 के तहत केस चलाने की मंजूरी दी थी। इसके बाद उनसे दिल्ली में पूछताछ भी हुई थी। अब केरल हाईकोर्ट द्वारा ईडी को जांच आगे बढ़ाने की अनुमति मिलने के कुछ घंटों बाद ही छापेमारी तेज हो गई।

हालांकि पिनराई विजयन और उनकी बेटी लगातार सभी आरोपों को गलत बताते रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों कंपनियों के बीच हुआ समझौता पूरी तरह कानूनी था और सभी भुगतान बैंक के जरिए किए गए थे। लेकिन ईडी की ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है और आने वाले दिनों में जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।