Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर का भाव

Petrol-Diesel Price Today:  पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कच्चा तेल उछला, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट

लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को आज थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन क्या यह राहत लंबे समय तक टिक पाएगी? पिछले दो हफ्तों में चार बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी का बजट हिला दिया है। अब सबकी नजर अगले अपडेट पर टिकी हुई है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने पिछले दो हफ्तों में आम लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। महज 11 दिनों में चार बार हुई बढ़ोतरी के बाद लोगों को हर सुबह नए झटके का डर सताने लगा है। हालांकि आज बुधवार को राहतभरी खबर सामने आई है। सरकारी तेल कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में वाहन चालकों और कारोबारियों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है।

11 दिनों में चार बार बढ़ोतरी

बीते दिनों में ईंधन की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला था। 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं 15 मई को तेल कंपनियों ने एक साथ 3 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी बढ़ोतरी कर लोगों का बजट बिगाड़ दिया था। 19 मई को भी करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे

हालांकि आज राहत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी हुई है। इसके बावजूद पिछले दिनों घरेलू बाजार में लगातार बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर-रुपये की चाल के आधार पर कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। टैक्स और स्थानीय शुल्कों की वजह से हर राज्य में रेट अलग हैं। राजधानी दिल्ली में जहां पेट्रोल 102 रुपये के पार है, वहीं भोपाल, कोलकाता और पटना जैसे शहरों में कीमतें और ज्यादा बनी हुई हैं।

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
चेन्नई₹107.77₹99.55
लखनऊ₹102.05₹99.28
देहरादून₹100.20₹97.10
जयपुर₹112.66₹97.78
पटना₹112.70₹99.87
चंडीगढ़₹101.53₹89.63
भोपाल₹114.65₹99.74
रायपुर₹107.96₹101.17

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।