Rashtra Bharat Logo

Maharashtra OBC Caste Census Protest: ओबीसी जनगणना के लिए महाराष्ट्र में हुंकार, संभाजीनगर में बड़ा महामोर्चा

Maharashtra OBC Caste Census Protest: ओबीसी जनगणना के लिए महाराष्ट्र में हुंकार, संभाजीनगर में बड़ा महामोर्चा
Maharashtra OBC Caste Census Protest: जातिनिहाय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा आंदोलन। संभाजीनगर में निकलेगा भव्य महामोर्चा, मुंबई बैठक में बनी रणनीति।

Maharashtra OBC Caste Census Protest: जातिनिहाय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा आंदोलन। संभाजीनगर में निकलेगा भव्य महामोर्चा, मुंबई बैठक में बनी रणनीति।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

स्वतंत्र ओबीसी कॉलम की मांग

Maharashtra OBC Caste Census Protest: जातिनिहाय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है। मुंबई में बनी ठोस रणनीति के तहत अब राज्यभर के ओबीजी संगठन हुंकार भरने को तैयार हैं, जिसकी शुरुआत छत्रपति संभाजीनगर से होने जा रही है।

छत्रपति संभाजीनगर में राज्यस्तरीय महामोर्चा की तैयारी

मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में सकल ओबीसी महामोर्चा के बैनर तले हुई राज्यस्तरीय बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। स्वतंत्र ओबीसी कॉलम की मांग को सबसे पहले मुखर करने के लिए संभाजीनगर में भव्य महामोर्चा निकाला जाएगा। इसके लिए पूर्व मंत्री महादेव जानकर, संयोजक उमेश कोर्राम और अधिवक्ता मंगेश ससाणे समेत सात सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। यह समिति सत्ता और विपक्ष दोनों के ओबीसी नेताओं व जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन से जोड़ेगी।

नेताओं की दो टूक: सामाजिक न्याय का मूल अधिकार

बैठक में वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम होना उनका बुनियादी हक है। यदि वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आए, तो आबादी के अनुपात में आरक्षण और योजनाओं का लाभ तय करना मुश्किल होगा। वहीं, पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए खुद सड़कों पर उतरना होगा।

देशव्यापी आंदोलन और जन-जागृति अभियान

महाराष्ट्र के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर भी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसके लिए देशभर के प्रमुख ओबीसी नेताओं को साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही, गांवों में जनजागरण यात्रा, धरना, उपवास, बाइक और साइकिल रैलियों के जरिए जन-जागृति अभियान चलाया जाएगा। इस बैठक में कई सांसद, पूर्व मंत्री और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।