जरूर पढ़ें

फडणवीस के बजट में समावेशी विकास की दिशा, किसानों और युवाओं को राहत, जयदीप कवाडे

Devendra Fadnavis Budget: महाराष्ट्र में किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए समावेशी विकास की नई दिशा
Devendra Fadnavis Budget: महाराष्ट्र में किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए समावेशी विकास की नई दिशा (File Photo)

Devendra Fadnavis Budget: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 के बजट को जयदीप कवाडे ने राज्य के समावेशी विकास का रोडमैप बताया है। बजट में किसानों के लिए कर्जमाफी, ग्रामीण विकास की योजनाएं, लघु उद्योगों को बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार और स्वास्थ्य व शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं।

Updated:

महाराष्ट्र बजट में किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए नई योजनाओं की घोषणा

Devendra Fadnavis Budget: मुंबई। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र बजट 2026–27 को पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास महामंडल के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) जयदीप कवाडे ने समावेशी और दूरदर्शी बजट बताया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कवाडे ने कहा कि यह बजट “राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला, दूरदर्शी और समाज के सभी वर्गों को न्याय देने वाला है।”

किसान और ग्रामीण विकास

कवाडे ने बताया कि बजट में किसानों को विशेष राहत दी गई है। ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर किसान कर्जमाफी योजना’ के तहत दो लाख रुपये तक की कर्जमाफी का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्यम योजना, प्राकृतिक खेती अभियान, मत्स्य संपदा योजना और बळीराजा खेत सड़क योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसका विशेष लाभ विदर्भ और मराठवाड़ा के किसानों को मिलेगा।

उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार

प्रत्येक जिले में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग केंद्र स्थापित करने, 1.25 लाख उद्यमी और 50 हजार स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य उद्योग क्षेत्र में नई ऊर्जा भरेगा। युवाओं के लिए कौशल विकास, चार लाख उच्च कौशल रोजगार, गेमिंग स्टूडियो, नवदिशा केंद्र और जीसीसी केंद्रों की स्थापना से वैश्विक उद्योगों से राज्य का जुड़ाव बढ़ेगा।

स्वास्थ्य, शहरी विकास और सामाजिक समरसता

आयुष्यमान योजना का विस्तार, मधुमेह जांच योजना और गरीबों के लिए आवास निर्माण को कवाडे ने समाजहित में बताया। नागपुर रिंग रोड और मेट्रो विस्तार जैसी बुनियादी परियोजनाएं विकास को गति देंगी। जोतीराव फुले की 200वीं जयंती पर विशेष समिति गठन तथा डॉ. बी. आर. आंबेडकर की शताब्दी वर्ष पर रायगढ़ में बुनियादी सुविधाओं के विकास की घोषणा को उन्होंने सामाजिक समरसता का संदेश बताया।

बजट पर विस्तृत चर्चा विधानसभा में जारी रहेगी।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।