Kush Patel Death Nagpur Kalamna News: खुली पानी की टंकी ने ली दो साल के कुश राजेंद्र पटेल की जान

2 Year Old Kush Rajendra Patel Death in Open Water Tank Nagpur Kalamna: खुली पानी की टंकी में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत, लापरवाही पर मकान मालिक गिरफ्तार: नागपुर के कलमना क्षेत्र में खुली पानी की टंकी में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। पड़ोसी के घर के सामने बनी बिना ढक्कन की टंकी में वह मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विषयसूची


परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज
नागपुर शहर के कलमना थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पानी की खुली टंकी में गिरने से दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मिनीमाता नगर की गली नंबर 12 में बीती शाम करीब 7 बजे के आसपास हुई। मृतक बच्चे की पहचान कुश राजेंद्र पटेल, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक लापता हो गया।
परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की तो पड़ोसी के घर के सामने सीमेंट से बनी बिना ढक्कन और बिना सुरक्षा व्यवस्था वाली पानी की टंकी में बच्चा बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों ने तत्काल बच्चे को बाहर निकालकर पहले स्थानीय क्लिनिक और बाद में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में बच्चे के परिजन जितेंद्र पटेल की शिकायत पर कलमना पुलिस ने पड़ोसी गुड्डु उर्फ इमामुद्दीन मोहम्मद अझरुद्दीन शाह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने घर के सामने बनी पानी की टंकी पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।
इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने खुले और असुरक्षित पानी के टैंकों को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

