नागपुर में नए अस्पताल का भूमि पूजन, बड़े नेताओं की मौजूदगी

Abasaheb Thatte Multispeciality Hospital Nagpur Bhoomi Pujan: नागपुर में आबासाहेब थत्ते मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भूमि पूजन हुआ, जिसमें नितिन गडकरी, मोहन भागवत और देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। यह अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। यह परियोजना समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विषयसूची
अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा
Abasaheb Thatte Multispeciality Hospital Nagpur Bhoomi Pujan: नागपुर। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आबासाहेब थत्ते मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम डॉ. आबाजी थत्ते सेवा और अनुसंधान संस्था द्वारा आयोजित किया गया था।
भूमिपूजन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस भी इस अवसर पर मंच पर विद्यमान थे।
समाज सेवा की दिशा में यह एक अहम कदम
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह श्री भैय्याजी जोशी, राज्य के मंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले, तथा अनेक लोकप्रतिनिधी एवं मान्यवर भी सम्मिलित हुए।
यह अस्पताल नागपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

