Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले

Nagpur News: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले
Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले (Photo: RB / Jassi)

Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: नागपुर में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों की संपत्ति की सुरक्षा पर भी जोर दिया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सीसीटीवी व्यवस्था को जोड़ने, संयुक्त नियंत्रण केंद्र बनाने और आधुनिक तकनीक से अपराधियों तथा सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने की जानकारी दी गई।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

भूखंड विकास के नाम पर धोखाधड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई

Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: नागपुर, 10 अगस्त। भूखंड विकास (लैंड डेवलपमेंट) के नाम पर नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। राजस्व मंत्री तथा नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यह निर्देश पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बावनकुले ने बताया कि शहर के मध्यवर्ती क्षेत्रों में कई परिवारों के बच्चे नौकरी के चलते विदेश या अन्य शहरों में रहते हैं। ऐसे में बुजुर्ग माता-पिता को गुमराह कर उनकी संपत्ति पर कब्जे या दबाव बनाने की कोशिश होने पर नागरिक तुरंत नजदीकी थाने से संपर्क करें। पुलिस को भी ऐसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को कहा गया।

Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले
Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले (Photo: RB / Jassi)
Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले
Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले (Photo: RB / Jassi)

नागपुर में सीसीटीवी और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सीसीटीवी नेटवर्क को एकीकृत करने पर चर्चा हुई। नागपुर ग्रामीण और शहर के कैमरों के लिए संयुक्त नियंत्रण केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी गई, साथ ही मौजूदा कैमरों का अपग्रेडेशन कर तकनीकी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण सीसीटीवी परियोजना आगामी अधिवेशन से पहले पूरी करने और निर्माण कार्यों से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया।

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील ने बताया कि अपराधियों पर नजर रखने के लिए एआई आधारित ‘सिम्बा’ प्रणाली से अपराध डेटा अपडेट किया जा रहा है, जबकि सोशल मीडिया पर ‘गरुड़ दृष्टि’ सॉफ्टवेयर के जरिए विशेष टीम चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है।

अगले अधिवेशन से पहले ग्रामीण सीसीटीवी परियोजना पूरी होने पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले
Chandrashekhar Bawankule Land Development Fraud Action Nagpur: भूखंड विकास के नाम पर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले चंद्रशेखर बावनकुले (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।