Rashtra Bharat Logo

ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट: महाराष्ट्र के नाटक ‘निर्णय’ को मिला पहला स्थान, जीता गोल्ड मेडल

ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट: महाराष्ट्र के नाटक ‘निर्णय’ को मिला पहला स्थान, जीता गोल्ड मेडल
ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट: महाराष्ट्र के नाटक ‘निर्णय’ को मिला पहला स्थान

All India Service Tournament: ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के नाटक “निर्णय” ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल जीता। नागपुर के आशीष पवार के अभिनय को सराहना मिली।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

All India Service Tournament: दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय नागरिक सेवा संगीत, नृत्य और लघु नाटक प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के नाटक “निर्णय” ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस नाटक को प्रथम पुरस्कार के साथ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। यह प्रतियोगिता 20 से 25 मार्च 2026 के बीच केंद्रीय नागरिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसमें देश के कुल 16 राज्यों से आए कलाकारों और नाटकों ने हिस्सा लिया था।

नागपुर के आशीष पवार ने किया अभिनय

नाटक “निर्णय” में नागपुर के आशीष पवार ने अभिनय किया, जिनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। खास बात यह है कि नागपुर से उनका अकेले ही चयन हुआ था, जिससे यह उपलब्धि और भी खास बन जाती है। वह शासकीय मुद्रणालय एवं ग्रंथालय में कार्यरत हैं, और उनके इस सम्मान से नागपुर में भी खुशी का माहौल है।

अपर्णा जाधव ने किया निर्देशन

इस नाटक का निर्देशन अपर्णा जाधव ने किया है, जो विधि एवं न्याय विभाग, मंत्रालय में सह कक्ष अधिकारी हैं। वहीं, इस नाटक की लेखिका डॉ. अनधा राजपूत हैं। बेहतरीन अभिनय, मजबूत निर्देशन और प्रभावशाली कहानी के कारण “निर्णय” नाटक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और यह बड़ा सम्मान हासिल किया।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।