Rashtra Bharat Logo

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! गोंदिया स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द, देखिए पूरा शेड्यूल

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! गोंदिया स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द, देखिए पूरा शेड्यूल
गोंदिया स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द, देखिए पूरा शेड्यूल

गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल संचालन प्रभावित होगा। इसी वजह से अप्रैल 2026 में शालिमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Train Cancelled: रेलवे यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। अगर आप अप्रैल में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर चल रहे आधारभूत संरचना के काम के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द

दरअसल, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को ‘बैलेस्टेड ट्रैक’ में बदलने का काम किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल संचालन प्रभावित होगा। इसी वजह से अप्रैल 2026 में शालिमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली कई अहम ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

कब कौन-सी ट्रेन रहेगी रद्द

रद्द होने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 18030 शालिमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक शालिमार से नहीं चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालिमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक एलटीटी से रद्द रहेगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालिमार एक्सप्रेस भी अप्रैल महीने की कई तारीखों पर रद्द कर दी गई है, जिनमें 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल शामिल हैं। इसी तरह ट्रेन संख्या 12102 शालिमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को नहीं चलेगी।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उठाया गया है। हालांकि, इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जिनकी यात्रा पहले से तय है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।