Rashtra Bharat Logo

नागपुर का हीरो बना साधारण ऑटो ड्राइवर, ₹4.75 लाख का बैग लौटाकर जीता सबका दिल

नागपुर का हीरो बना साधारण ऑटो ड्राइवर, ₹4.75 लाख का बैग लौटाकर जीता सबका दिल
Nagpur Auto Driver Honesty: नागपुर के लकड़गंज इलाके में शासकीय शिक्षिका की खोई हुई बैग में नकदी और सोने के गहने थे। ऑटो चालक सचिन निखारे ने थाने पहुंचकर पूरा सामान सुरक्षित सौंपा।

नागपुर के लकड़गंज इलाके में शासकीय शिक्षिका की खोई हुई बैग में नकदी और सोने के गहने थे। ऑटो चालक सचिन निखारे ने थाने पहुंचकर पूरा सामान सुरक्षित सौंपा।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

नागपुर में एक साधारण ऑटो ड्राइवर ने अपनी ईमानदारी और इंसानियत से लोगों का दिल जीत लिया। ऑटो में सफर के दौरान एक शिक्षिका का ₹4.75 लाख से भरा बैग छूट गया था। बैग मिलने के बाद भी ड्राइवर ने उसमें रखे पैसों को देखकर लालच नहीं किया और उसे सुरक्षित तरीके से उसकी मालकिन तक पहुंचाया। बैग में बड़ी रकम के साथ कई जरूरी सामान भी मौजूद थे। ऑटो चालक की इस ईमानदारी की अब हर तरफ तारीफ हो रही है और लोग उसे नागपुर का हीरो बता रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

शिक्षिका ममता नरेश यादव 31 अगस्त 2026 को खरीदारी के लिए अमर टॉकीज के पास गईं थीं। इसी दौरान उनकी बैग ऑटो में ही छूट गई। उस बैग में ₹1,75,000 नकद, ₹2,50,000 की सोने की अंगूठी, ₹50,000 का मोबाइल और एटीएम कार्ड थे। परेशान होकर उन्होंने तुरंत लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने किया सम्मानित

ऑटो चालक सचिन मोतीरामजी निखारे को वह बैग मिला। उन्होंने बिना किसी लालच के पूरी ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस थाने के जरिए वह बैग शिक्षिका ममता यादव को सौंप दिया। चालक सचिन निखारे की इस नेक दिली और ईमानदारी से प्रभावित होकर लकड़गंज पुलिस ने उन्हें थाने में बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनकी जमकर सराहना की। इस घटना के बाद हर तरफ इस ऑटो चालक की चर्चा हो रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।