Nagpur Civet Cat Rescue: रिहायशी इलाके में सिवेट कैट दिखने से मची खलबली, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

Nagpur Civet Cat Rescue: नागपुर की न्यू वसुंधरा सोसायटी में अचानक सिवेट कैट दिखने से हलचल मच गई। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए बेजुबान को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विषयसूची
टीम ने सावधानी से पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Nagpur Civet Cat Rescue: नागपुर के न्यू वसुंधरा हाउसिंग सोसायटी परिसर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया जब लोगों ने वहाँ एक सिवेट कैट को घूमते देखा। रिहायशी इलाके में इस वन्यजीव की मौजूदगी की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन्यजीव विशेषज्ञों को दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूअर संतोष सोनी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सहयोगी आदित्य ईनवती और कार्तिक मेश्राम के साथ मिलकर बिना किसी अफरा-तफरी के पूरी सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सिवेट कैट को पूरी तरह सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
वन्यजीव रेस्क्यूअर ने की नागरिकों से अपील
रेस्क्यू के बाद संतोष सोनी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों में अगर कोई जंगली जानवर दिख जाए तो घबराएं नहीं और न ही उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि सिवेट कैट हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का एक जरूरी हिस्सा हैं इसलिए तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यूअर्स को सूचित करें। टीम की इस तत्परता और सुरक्षित रेस्क्यू की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

