Rashtra Bharat Logo

नागपुर साइबर थाने के नौ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित, पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाई

नागपुर साइबर थाने के नौ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित, पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
Nagpur Cyber Police Station nine suspended: नागपुर साइबर थाने के नौ अधिकारी और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई (File Photo)

Nagpur Cyber Police Station nine suspended: नागपुर साइबर थाने में ऑनलाइन सट्टे और आर्थिक धोखाधड़ी मामले को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। थाना अधिकारी समेत कुल नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। जांच में पैसे वसूली और मामले को गलत तरीके से दर्ज करने के आरोप सामने आए थे। पुलिस आयुक्त के आदेश पर जांच हुई और रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नागपुर साइबर थाने में बड़ी कार्रवाई

Nagpur Cyber Police Station nine suspended: नागपुर। नागपुर पुलिस आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए साइबर थाने के थाना अधिकारी सहित कुल नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कदम से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

कौन-कौन हुए निलंबित?

निलंबित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में साइबर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलिराम सुथार, सहायक निरीक्षक योगेश विजय तथा कर्मचारियों में प्रफुल्ल ठाकरे, सतीश बाग, श्रीकांत गौनेकर, सुशील चंगोले, अजय पवार और सौरभ के नाम शामिल हैं।

ऑनलाइन सट्टे के मामले में नौ लोग निलंबित

क्या है पूरा मामला?

ऑनलाइन सट्टे के कारोबार से जुड़े एक बुकी ने साइबर थाने में आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। यह प्रकरण विचाराधीन होने के बावजूद अनियमित तरीके से दर्ज किया गया। इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों पर पैसे वसूली का गंभीर आरोप लगा। थाने के भीतर ही सहायक निरीक्षक योगेश विजय और कर्मचारी प्रफुल्ल के बीच हुए विवाद की जड़ भी इसी प्रकरण को माना जा रहा है।

जांच और कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए नागपुर पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह सिंगल ने जांच की जिम्मेदारी डीसीपी नित्यानंद झा को सौंपी। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। जांच में दोषी पाए जाने पर डीसीपी झा ने रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंपी, जिसके बाद आयुक्त ने सभी नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए।

अब देखना यह होगा कि विभागीय जांच में इन पुलिसकर्मियों पर क्या आगे की कार्रवाई होती है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।