Rashtra Bharat Logo

बंद थी दुकान, फिर भी मचा हंगामा, नागपुर में बिरयानी सेंटर में सिलेंडर फटा

Nagpur cylinder blast biryani shop fire: नागपुर के गोलीबार चौक में बिरियानी सेंटर में आग लगने से सिलेंडर फटा, इलाके में मची अफरा तफरी (Photo: RB / Jassi)

Nagpur cylinder blast biryani shop fire: नागपुर के गोलीबार चौक स्थित एक बिरियानी सेंटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान में रखे चार सिलेंडरों में से एक सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग, पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान का पूरा सामान जल गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

सुबह के समय अचानक मचा हड़कंप

Nagpur cylinder blast biryani shop fire: नागपुर के गोलीबार चौक पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बंद बिरयानी सेंटर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखे चार में से एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

ब्लास्ट होते ही चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग अपनी जान बचाकर मौके से भागने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पुलिस बल भी तत्काल तैनात कर दिया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी तत्परता दिखाते हुए उस इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी, ताकि आग को और फैलने से रोका जा सके।

Nagpur cylinder blast biryani shop fire: नागपुर के गोलीबार चौक में बिरियानी सेंटर में आग लगने से सिलेंडर फटा, इलाके में मची अफरा तफरी
Nagpur cylinder blast biryani shop fire: नागपुर के गोलीबार चौक में बिरियानी सेंटर में आग लगने से सिलेंडर फटा, इलाके में मची अफरा तफरी (Photo: RB / Jassi)

सिलेंडर फटने से बढ़ी लोगों की परेशानी

यह बिरयानी सेंटर मोंटू नामक व्यक्ति द्वारा संचालित था। घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे जानमाल का नुकसान होने से बच गया। हालांकि दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान के आकलन की जांच जारी है।

Nagpur cylinder blast biryani shop fire: नागपुर के गोलीबार चौक में बिरियानी सेंटर में आग लगने से सिलेंडर फटा, इलाके में मची अफरा तफरी
Nagpur cylinder blast biryani shop fire: नागपुर के गोलीबार चौक में बिरियानी सेंटर में आग लगने से सिलेंडर फटा, इलाके में मची अफरा तफरी (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।