Nagpur Lokshahi Din District level: कल होगा जिला स्तरीय लोकतंत्र दिवस का आयोजन, जानें शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया

Nagpur Lokshahi Din District level: नागपुर में 3 अगस्त को जिला स्तरीय लोकतंत्र दिवस का आयोजन। जानें शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया नियम और जरूरी शर्तें।
विषयसूची
नागपुर लोकतंत्र दिवस : किसकी सुनी जाएगी शिकायत, किसकी नहीं
Nagpur Lokshahi Din District level: नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों पर प्रशासन द्वारा सीधे सुनवाई कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के मकसद से जिला स्तरीय लोकतंत्र दिवस का आयोजन सोमवार यानि कल दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित छत्रपति सभागार में किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार लोकतंत्र दिवस के लिए नागरिकों से 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक शिकायत आवेदन और निवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिन नागरिकों ने शिकायत आवेदन दिया है उनके लिए लोकतंत्र दिवस में खुद उपस्थित रहना जरूरी होगा।
किन शिकायतों को मिलेगी जगह
लोकतंत्र दिवस में पेश की जाने वाली शिकायतें या आवेदन व्यक्तिगत प्रकृति की होनी चाहिए। साथ ही, यह जरूरी है कि संबंधित शिकायत पहले तहसील स्तरीय लोकतंत्र दिवस में दी गई हो और एक महीने के भीतर उस पर कोई कार्रवाई न हुई हो, तभी वही मामला जिला स्तरीय लोकतंत्र दिवस में रखा जा सकेगा। ऐसे मामलों में तहसील स्तरीय लोकतंत्र दिवस में मिले टोकन नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
इन शिकायतों को नहीं मिलेगी अनुमति
प्रशासन ने साफ किया है कि नागपुर महानगरपालिका और नागपुर सुधार प्रन्यास के कार्यक्षेत्र से जुड़ी शिकायतें जिला स्तरीय लोकतंत्र दिवस में स्वीकार नहीं की जाएंगी क्योंकि इन संस्थाओं द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में अलग से लोकतंत्र दिवस आयोजित किया जाता है। इसके अलावा न्यायालय में लंबित मामले राजस्व अपील से जुड़े प्रकरण, न्यायिक प्रक्रिया के तहत आने वाले मामले, सेवा-नौकरी और स्थापना संबंधी मामले, कार्यालय प्रमुख द्वारा पहले ही अंतिम निर्णय दिए जा चुके प्रकरण और बिना जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां लगाए दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने नागरिकों से नियमों का पालन करते हुए समय पर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

