जरूर पढ़ें

नागपुर में गैस सिलेंडर संकट, प्रशासन के दावे खोखले, जनता रात 2 बजे से कतार में खड़ी

Nagpur gas cylinder crisis: नागपुर में गैस सिलेंडर के लिए जनता रात 2 बजे से कतार में, एजेंसी बोली - गैस नहीं, कलेक्टर बोले - कमी नहीं। एचपी गैस एजेंसी से ग्राउंड रिपोर्ट।
Nagpur gas cylinder crisis: नागपुर में गैस सिलेंडर के लिए जनता रात 2 बजे से कतार में, एजेंसी बोली - गैस नहीं, कलेक्टर बोले - कमी नहीं। एचपी गैस एजेंसी से ग्राउंड रिपोर्ट। (Photo: RB / Jassi)

Nagpur gas cylinder crisis: नागपुर में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को भारी परेशानी हो रही है। एजेंसी का कहना है कि सिलेंडर नहीं है, जबकि प्रशासन कमी से इनकार कर रहा है। लोग घंटों लाइन में खड़े हैं और कई बार खाली हाथ लौट रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रशासन और एजेंसी के बीच तालमेल की कमी साफ नजर आ रही है।

Updated:

नागपुर में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ी परेशानी

Nagpur gas cylinder crisis: नागपुर। शहर में गैस सिलेंडर का संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। एक तरफ कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ गैस एजेंसी संचालकों का स्पष्ट कहना है कि उनके पास गैस उपलब्ध नहीं है।

Nagpur gas cylinder crisis: नागपुर में गैस सिलेंडर के लिए जनता दोपहर 2 बजे से कतार में, एजेंसी बोली - गैस नहीं, कलेक्टर बोले - कमी नहीं। एचपी गैस एजेंसी से ग्राउंड रिपोर्ट।
Nagpur gas cylinder crisis: नागपुर में गैस सिलेंडर के लिए जनता रात 2 बजे से कतार में, एजेंसी बोली – गैस नहीं, कलेक्टर बोले – कमी नहीं। एचपी गैस एजेंसी से ग्राउंड रिपोर्ट। (Photo: RB / Jassi)

इन दोनों पक्षों के परस्पर विरोधाभासी बयानों की सबसे बड़ी कीमत चुका रही है – आम जनता।

एचपी गैस एजेंसी, नागपुर के बाहर खींची गई तस्वीरें और लंबी कतारें इस संकट की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। लोग रात 2 बजे से सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं। लंबे इंतजार के बीच कभी आपस में विवाद हो जाता है, तो कभी पुलिस से झड़प की नौबत आ जाती है।

घंटों लाइन में खड़ी जनता, एजेंसी और प्रशासन के दावे अलग

प्रशासन के दावे जमीन पर खोखले नजर आ रहे हैं। आम नागरिक को न सिलेंडर मिल रहा है, न किसी सवाल का जवाब।

फिलहाल यह देखना होगा कि प्रशासन इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।