Nagpur News: हुडकेश्वर मामले की समीक्षा करेंगी उपसभापति नीलम गोऱ्हे

Nagpur News: नागपुर के हुडकेश्वर में अपहरण और यौन उत्पीड़न मामले की जांच का जायजा लेने उपसभापति नीलम गोऱ्हे रविवार को पुलिस स्टेशन पहुंचेंगी।
विषयसूची
पीड़िता को न्याय दिलाने की कवायद
Nagpur News: हुडकेश्वर इलाके में एक लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस घटना की जांच किस तरह चल रही है, इसकी जानकारी लेने के लिए महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे रविवार को हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन का दौरा करेंगी।
पुलिस की कार्रवाई का लेंगी जायजा
घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने अब तक क्या-क्या कदम उठाए हैं इसकी पूरी रिपोर्ट नीलम गोऱ्हे पुलिस अफसरों से लेंगी। वह बैठक में पुलिस से पूछेगी कि आरोपी पर क्या कानूनी कार्रवाई की गई है और पीड़ित परिवार को क्या सहायता व सुरक्षा दी जा रही है।
पीड़िता को न्याय दिलाने पर ध्यान
नीलम गोऱ्हे हमेशा से महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं। इस दौरे के दौरान उनका खास ध्यान इस बात पर रहेगा कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले और केस की जांच बिना किसी ढिलाई के तेजी से पूरी की जाए। पुलिस स्टेशन में अफसरों के साथ बातचीत करने के बाद नीलम गोऱ्हे के मीडिया से बात करने की भी संभावना है। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है और हर कोई पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

