Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: लंदन स्ट्रीट के पेड़ों को बचाने के लिए नागरिक हुए एकजुट

Nagpur News: लंदन स्ट्रीट के पेड़ों को बचाने के लिए नागरिक हुए एकजुट
Nagpur London Street tree save greenery protest: नागपुर में पेड़ों को बचाने के लिए नागरिकों और पर्यावरण संगठनों ने शुरू किया सामूहिक अभियान (Photo: RB / Jassi)

Nagpur London Street tree save greenery protest: नागपुर के खामला स्थित लंदन स्ट्रीट क्षेत्र की हरियाली और पेड़ों को बचाने के लिए ‘सेव ग्रीनरी ऑफ लंदन स्ट्रीट’ की पहल पर नागरिकों और पर्यावरण संगठनों की बैठक हुई। बैठक में सरकार को ज्ञापन देने, जनजागरूकता अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से काम करने का निर्णय लिया गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

लंदन स्ट्रीट की हरियाली बचाने के लिए बढ़ी लोगों की आवाज

Nagpur London Street tree save greenery protest: नागपुर। खामला स्थित लंदन स्ट्रीट क्षेत्र के हरित पट्टे को संरक्षित करने के लिए ‘सेव ग्रीनरी ऑफ लंदन स्ट्रीट’ पर्यावरण मंच की पहल पर विभिन्न पर्यावरण संगठनों और स्थानीय नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें 50 से अधिक पदाधिकारी और नागरिकों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का सर्वसम्मत निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लंदन स्ट्रीट के वृक्षों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकास के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और सरकार के समक्ष मांग रखने का भी निर्णय लिया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों और संगठनों ने मिलाया हाथ

बैठक में आर. जे. प्रीति पटेल (सेव ग्रीनरी), शिवम हजारे (सेव ग्रीनरी), नंदू मानकर (दीपस्तंभ), नितेश चौधरी (ट्रा फाउंडेशन), नरेश क्षीरसागर (पायोनियर ओरियन सोसायटी), अधिवक्ता भोंगाडे, नगरसेवक ईश्वर ढेंगळे, नगरसेविका मायाताई हाडे, अनुसया काले और सचिन द्रवेकर उपस्थित रहे। सभी ने नागरिकों को इस पहल की विस्तृत जानकारी दी।

विभिन्न पर्यावरण संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों ने एकजुट होकर इस दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम की प्रस्तावना आर. जे. प्रीति पटेल ने की। संचालन श्रावण फरकाडे ने किया तथा आभार प्रदर्शन भूपेश नांदेकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए जयंत पराते, नरेश क्षीरसागर, चितेस पोपट और भूपेश नांदेकर ने विशेष प्रयास किए।

अब इस मंच द्वारा मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंपने की तैयारी शुरू की जाएगी।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।