नागपुर में मकोका और एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में मकोका और एनडीपीएस मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार: नागपुर में पांचपावली थाने में दर्ज गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित मोहम्मद इरशाद खान मोहम्मद उर्फ इच्छु को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर रात्रि गश्त कर रही टीम ने तकिया दीवानशा क्षेत्र में शकील अहमद के घर पर दबिश दी। आरोपी के खिलाफ मकोका, एनडीपीएस, शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विषयसूची
पुलिस की गुप्त सूचना पर कार्रवाई
नागपुर में मकोका और एनडीपीएस मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार: नागपुर, प्रतिनिधि। पांचपावली थाना क्षेत्र में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले के लंबे समय से फरार आरोपी मोहम्मद इरशाद खान मोहम्मद उर्फ इच्छु (38, निवासी डोबीनगर) को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने मित्र शकील अहमद के घर छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तकिया दीवानशा क्षेत्र में डॉ. मुस्तफा के दवाखाने के पास स्थित शकील अहमद के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी पुलिस के हाथ लग गया।
आरोपी के खिलाफ पांचपावली थाने में अपराध क्रमांक 1022/2025 दर्ज है। उस पर शस्त्र अधिनियम, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम तथा मकोका की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। वह लंबे समय से पुलिस को वांछित था।
शकील अहमद के घर से आरोपी गिरफ्तार
इस कार्रवाई में पुलिस हवलदार संजय शाहू, फिरोज, पंकज, गवली, पुलिस सिपाही वैभव, सुनील, राम तथा महिला पुलिस हवलदार सरला शामिल रहीं। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए तहसील पुलिस थाने ले जाया गया।
आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामलों को देखते हुए पुलिस अब आगे की पूछताछ में उसके अन्य संभावित साथियों और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में जुटी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

