Rashtra Bharat Logo

नागपुर में छात्रों और कांग्रेस ने पेपर लीक के खिलाफ जताया आक्रोश

नागपुर में छात्रों और कांग्रेस ने पेपर लीक के खिलाफ जताया आक्रोश
Nagpur medical entrance exam paper leak protest: नागपुर में छात्रों और कांग्रेस ने पेपर लीक के खिलाफ जताया आक्रोश (Image: AI)

Nagpur medical entrance exam paper leak protest: नागपुर में मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। एक कार्यक्रम संविधान चौक पर और दूसरा महल इलाके में आयोजित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने की मांग की।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

मेडिकल परीक्षा में पेपर लीक से छात्रों में नाराजगी

Nagpur medical entrance exam paper leak protest: नागपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले ने शहर में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। इस विरोध में एबीवीपी (ABVP) (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह विरोध प्रदर्शन नागपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।

पहला कार्यक्रम संविधान चौक, नागपुर पर हुआ, जहाँ एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी की।

दूसरा कार्यक्रम महल, गडकरी चौक के समीप बढ़कर शॉप पर आयोजित हुआ, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।

नागपुर में छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

दोनों संगठनों ने सरकार से दो प्रमुख मांगें रखीं —

  • पेपर लीक में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
  • परीक्षा देने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मेडिकल जैसी अहम परीक्षाओं में पेपर लीक न केवल व्यवस्था की विफलता है, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों पर भी चोट है।

फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है। देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या कदम उठाती है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।