मध्य नागपुर के पुराने भंडारा रोड पर जर्जर मकान गिरा, आसपास की पुरानी इमारतों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ी

Nagpur old Bhandara Road building collapse: मध्य नागपुर के पुराने भंडारा रोड क्षेत्र में एक जर्जर तीन मंजिला मकान गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने आसपास की जर्जर इमारतों का सर्वे और जरूरी कार्रवाई की मांग की।
विषयसूची
जर्जर मकान गिरने के बाद बढ़ी लोगों की चिंता
Nagpur old Bhandara Road building collapse: मध्य नागपुर के पुराना भंडारा रोड क्षेत्र में आज दोपहर एक जर्जर तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। यह मकान तीन नल चौक से आगे स्थित था और शब्बार भाई का बताया जा रहा है। मकान गिरने की तेज आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र को घेर लिया गया। सड़क पर फैले मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर काम शुरू किया गया, ताकि यातायात जल्द सामान्य हो सके। फिलहाल किसी बड़े जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राहत-बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
आसपास की पुरानी इमारतों की जांच की उठी मांग
गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले से चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, और इससे पहले भी स्थानीय नागरिक आसपास की कई पुरानी और जर्जर इमारतों को लेकर चिंता जता चुके थे। निवासियों का कहना है कि गिरी हुई इमारत के अलावा आसपास और पीछे की कई इमारतें भी बेहद कमजोर स्थिति में हैं, जिनकी दीवारों में दरारें साफ देखी जा सकती हैं।
पुराना भंडारा रोड शहर के व्यस्त मार्गों में गिना जाता है, जहां दिनभर भारी वाहन और पैदल आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र की सभी खतरनाक इमारतों का तत्काल सर्वे कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें ध्वस्त करने की मांग की है।
प्रशासन की ओर से सर्वे और आगे की कार्रवाई को लेकर जल्द औपचारिक जानकारी आने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

