Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ नागपुर में निकलेगा ‘तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च’

Nagpur News: बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ नागपुर में निकलेगा ‘तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च’
Nagpur News : नागपुर में बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ एनसीपी (शरद गुट) का तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च आज। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख करेंगे नेतृत्व। (File photo)

Nagpur News : नागपुर में बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ एनसीपी (शरद गुट) का तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च आज। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख करेंगे नेतृत्व।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

Nagpur News: राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ 27 अगस्त 2026 को नागपुर में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की ओर से भव्य ‘तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च’ निकाला जाएगा। यह मार्च दोपहर 1 बजे संविधान चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख करेंगे।

 युवाओं को रोजगार और सख्त कानून

पार्टी के नागपुर शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने बताया कि युवा वर्ग बेरोजगारी और पेपर लीक से बेहद परेशान है। इस मार्च के जरिए सरकार से पुलिस भर्ती समेत सभी खाली पदों को तुरंत भरने की मांग की जाएगी। साथ ही, मांग की जाएगी कि निजी सेक्टर में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिले, पेपर लीक मामलों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी चीजों के दाम नियंत्रित किए जाएं।

मार्च का रूट और आगे की चेतावनी

यह मोटरसाइकिल मार्च संविधान चौक से शुरू होकर वैरायटी चौक, झांसी रानी चौक, जीपीओ चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा। आयोजकों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ध्यान नहीं दिया, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। नागपुर के सभी नागरिकों और युवाओं से इस मार्च में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।