नागपुर में दो वाहन चोरी के मामलों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Nagpur vehicle theft squad arrested: नागपुर शहर पुलिस की अपराध शाखा के वाहन चोरी विरोधी पथक ने मानकापुर और सीताबर्डी थाना क्षेत्र में दर्ज दो वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने निलेश उर्फ निलू राजेंद्र सोनावने नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बजाज ऑटो मैक्सिमा और होंडा शाइन मोटरसाइकिल सहित कुल 2.20 लाख रुपये मूल्य के वाहन बरामद किए गए।
विषयसूची
वाहन चोरी के दो मामलों का हुआ खुलासा
Nagpur vehicle theft squad arrested: नागपुर। नागपुर शहर पुलिस की अपराध शाखा के वाहन चोरी विरोधी पथक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 2 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के दो चोरी वाहन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निलेश उर्फ निलू राजेंद्र सोनावने (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह लक्ष्मी नगर, गोधनी रोड, मानकापुर, नागपुर में विशाल मेंढे के घर किराए पर रह रहा था।
यह कार्रवाई मानकापुर थाना (अपराध क्रमांक 234/2026) और सीताबर्डी थाना (अपराध क्रमांक 331/2026) में दर्ज दो अलग-अलग वाहन चोरी मामलों के संदर्भ में की गई। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज था।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वाहन बरामद किए गए
पुलिस ने आरोपी से दो वाहन बरामद किए बजाज ऑटो मैक्सिमा (MH-49-AR-6606), जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये है, और होंडा शाइन मोटरसाइकिल (MH-40-BR-8715), जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।
वाहन चोरी विरोधी पथक को मिली गोपनीय सूचना, तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने दोनों चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की।
आरोपी और जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मानकापुर थाना के रात्रि ड्यूटी अधिकारी पीएसआई अजय जाधव को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

