वणी में नागपुर हाईकोर्ट की महिला वकील पर चाकू से हमला
Nagpur High Court lawyer attacked in Wani Yavatmal: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वणी में नागपुर हाईकोर्ट की एक महिला वकील पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में वकील घायल हो गईं। आरोपी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोली) का एक यूनियन लीडर बताया जा रहा है, जो घटनास्थल पर एक गाड़ी आने के बाद मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित वकील ने आरोपी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करा रखी थी। आरोपी यूनियन लीडर लगातार उन पर यह शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब वकील ने शिकायत वापस लेने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले के दौरान संयोगवश वहां एक वाहन आ गया, जिसे देखकर आरोपी घबरा गया और मौके से भाग निकला। घायल वकील को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
शिकायत वापस लेने से इंकार करने पर आरोपी ने किया हमला, मौके से हुआ फरार
फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र