Rashtra Bharat Logo

West Bengal News: सातगाछिया विधानसभा नोदाखाली और बाउरिया गांव में पहुंचा पीने का पानी, 2022 की योजना हुई लगभग पूरी

West Bengal News: सातगाछिया विधानसभा नोदाखाली और बाउरिया गांव में पहुंचा पीने का पानी, 2022 की योजना हुई लगभग पूरी
Drinking water supply Nodakhali Bauria village South 24 Parganas: सातगाछिया विधानसभा के नोदाखाली व बाउरिया गांव में पहुंचा पेयजल, अभिषेक बनर्जी की 2022 की योजना लगभग पूर्ण। (File Photo)

Drinking water supply Nodakhali Bauria village South 24 Parganas: सातगाछिया क्षेत्र के नोडाखाली और बाउरिया गांव में 2022 में शुरू हुई पानी की योजना अब पूरी हो गई है। हर घर तक साफ पानी पहुंचने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले जहां पानी की कमी थी, अब वहां आसानी से पानी मिल रहा है और लोगों की जिंदगी बेहतर हुई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

सातगाछिया क्षेत्र में घर-घर पहुंचा पीने का पानी

Drinking water supply Nodakhali Bauria village South 24 Parganas: पश्चिम बंगाल | दक्षिण 24 परगना। सातगाछिया विधानसभा क्षेत्र के बजबज नंबर 2 ग्राम पंचायत के नोदाखाली और बाउरिया गांवों में अब पीने का साफ पानी पहुंचने लगा है। वर्ष 2022 में शुरू हुई इस पेयजल परियोजना का काम अब लगभग 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अभिषेक बनर्जी ने इन गांवों में घर-घर पीने का पानी पहुंचाने का वादा किया था। उसी वादे को पूरा करने की दिशा में यह परियोजना लागू की गई थी।

परियोजना की जमीनी स्थिति जांचने के लिए बजबज नंबर 2 ब्लक के सभापति बुचान बनर्जी खुद मैदान में उतरे। उन्होंने गांव-गांव घूमकर यह सुनिश्चित किया कि हर घर तक सही तरीके से पानी पहुंच रहा है या नहीं।

नोडाखाली और बाउरिया गांव में लोगों को मिली बड़ी राहत

जब स्थानीय निवासियों से बात की गई, तो लोगों ने सांसद अभिषेक बनर्जी का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में लंबे समय से पीने के पानी की गंभीर समस्या थी, जो अब इस परियोजना के जरिए दूर हो रही है।

इस परियोजना के पूरी तरह चालू होने के बाद नोदाखाली और बाउरिया गांवों के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।